Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड लाइफस्टाइल

डी ए वी बरियातू स्कूल में मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण एवं उर्जा संग्रक्षण के तहत सेमिनार

राची, झारखण्ड | जुलाई | 01, 2023 ::

आज दिनांक 01 07 2023 दिन शनिवार को सामाजिक संस्था विवेकानंद युथक्वेक फाउंडेशन जो एन वाई के( युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय, भारत सरकार) से सम्बन्धता प्राप्त एव रिलेशनस के संयुक्त तत्व।वधान में बरियातू स्थित डी ए वी बरियातु स्कूल में मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण संरक्षण एव उर्जा संग्रक्षण के उपर सेमिनार का अयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में डी ए वी बरियातू स्कूल के प्राचार्य श्री वीके पांडेय, रिलेसंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, विवेकानन्द युथ क्वेक फाऊंडेशन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, साई कृपा के निदेशक गोपाल सिंह, स्वदेश बंदोंपाध्याय आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर सभी अतिथियों ने कहा की मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा संरक्षण करना हम सब की नैतिक ज़िम्मेदारी है।हम सभी को पर्यावरण एवं प्रकृति की रक्षा हेतु पर्यावरण एवं उर्जा संरक्षण के लिए जिम्मेवार होना पड़ेगा तभी हम एक जिम्मेदार नागरिक बनकर देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकतें हैं।

इस अवसर रांची नगर निगम की ओर से विद्यार्थियों के बीच 200 वृक्ष का वितरण किया गया।

इस अवसर पर सभी डी ए वी बरियातू स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने अपने घरों में वृक्ष लगाकर पर्यावरण संग्रक्षणं के लिए के लिए शपथ लिया।

इस अवसर पर मुख्य रुप से नीलम शर्मा, सारिका कच्छप, अभिमन्यु कुमार पाठक आदि कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply