Latest News झारखण्ड राजनीति राष्ट्रीय

सड़क मार्ग का निर्माण तथा जलमार्ग का विकास झारखंड के लिए वरदान : संदीप

 

रांची, झारखण्ड । जून  | 09, 2017 :: छोटानागपुर पैसेंजर एसोसिएशन एवं रांची नागरिक समिति के सचिव संदीप नागपाल ने केन्द्रीय सड़क परिवहन और जल मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया है। नागपाल ने कहा की गडकरी के नेतृत्व में झारखंड को नया आयाम स्थापित होने की संभावना है। जलमार्ग का विकास झारखंड के बेरोजगारों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। नागपाल ने कहा की मोदी सरकार का उद्देश्य देश को भय, भूख व भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलवाना जिससे देश की पहचान विश्व के हर कोने में मिशाल बन जाए। नागपाल ने कहा कि राज्य में रघुवर दास की सरकार जनादेश का सम्मान करते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रही है। मोमेंटो झारखंड के सफल आयोजन को धरातल पर लाने का कार्य भी ज़ोर शोर से रधुवर सरकार कर रही है।

Leave a Reply