राची, झारखण्ड | अक्टूबर 26, 2024 ::
नांदी फाउंडेशन और मारवाड़ी कॉलेज प्लेसमेंट सेल के तत्वाधान में एक दिवसीय जॉब ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमे 2019 से महिंद्रा प्राइड क्लासरूम द्वारा चलाए जा रहे ऑफलाइन क्लासरूम प्रोग्राम द्वारा प्रशिक्षिक्त छात्राओं को अलग अलग कंपनियों में बैठने का मौका मिला। आई हुई कंपनियों में मुख्यतः टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स से एचआर राघवेंद्र यादव सर, निम्बस से हिमांशु सर और टीम उपलब्ध रहे। इस जॉब ड्राइव को सफल बनाने में नांदी फाउंडेशन से स्टेट लेवल प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर स्पर्धा श्रीवास्तव, स्टेट हेड मृत्युंजय कुमार,मारवाड़ी कॉलेज के प्लेसमेंट असिस्टेंट कॉर्डिनेटर श्री अनुभव चक्रवर्ती उपस्थित रहे।
इस ड्राइव के लिए 297 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया, जिसमे 150 से अधिक छात्राएं मौजूद रहे। इस ड्राइव में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स में 31, निम्बस में 7 छात्राओं का चयन हुआ।
इस उपलक्ष पर प्राचार्य डॉ मजोज कुमार एवम परीक्षा नियंत्रक डॉ उमेश कुमार ने छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए नवंबर या दिसंबर में होने वाली नांदी फाउंडेशन के द्वारा होने वाले जॉब उत्सव के लिए अभी तैयारी सुनिश्चित करने को कहा और नए विद्यार्थियो को इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन मारवाड़ी कॉलेज के ऑफिशियल वेबसाइट के द्वारा करने को कहा।




