Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

चिंतन दिवस के पर स्काउट और गाइड रैली, 700 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग

राची, झारखण्ड | फरवरी | 22, 2024 ::

जिला के विभिन्न विद्यालयों के 640 छात्र-छात्राएं समेत 700 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया

मार्च पास्ट समेत 6 विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित किए गए

भारत स्काउट और गाइड , रांची, के द्वारा लॉर्ड बैडेन पॉवेल के जयंती पर कार्मेल स्कूल, ब्रांबे, रांची में चिंतन दिवस रैली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मांडर विधायक श्रीमति शिल्पी नेहा तिर्की ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत स्काउट और गाइड सभी विद्यालयों में अनिवार्य किया जाना चाहिए। इस तरह के कार्यक्रम से छात्र छात्राओं में अनुशासन के साथ-साथ उनका चरित्र निर्माण में सहयोग करता है। इस मौके पर कार्मेल स्कूल ब्राम्बे की प्राचार्या सिस्टर मनीषा वाघेला ने फ्लैग होस्टिंग किया, वहीं आतिथियों का स्वागत राज्य संयुक्त सचिव फूलकेरिया एक्का ने किया, स्वागत भाषण जिला सचिव समीर चौधरी, कार्यक्रम का संचालन अंजना बाड़ा एवं धन्यवाद जिला संगठन आयुक्त ज्ञापन दिलीप कुमार ने किया, विजेताओं को मांडर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव, सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार, प्रदीप कुमार चौबे ने ट्रॉफी प्रदान किया। इस मौके पर अगस्तीन तिर्की, एम मोदस्सर, संगीता एक्का, विनीता बाड़ा, आशीष जुगनू, पॉल लकड़ा, राजेश कुमारी और अनंत नाग चंदन ने उपस्थित हो कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम में पैरेड की सलामी, मार्च पास्ट, लोक नृत्य, कैंप क्राफ्ट, ब्रिज का प्रदर्शन, व्यायाम एवं योग, पिरामिंड एवं झांकी की प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसके रिजल्ट इस प्रकार है।

* मार्च पास्ट
प्रथम स्थान- संत जोसेफ, सामलोंग
द्वितीय स्थान- डॉन बॉस्को स्कूल, हेसाग
तृतीय स्थान- संत अन्ना, मांडर

* कलर पार्टी
प्रथम स्थान- डॉन बॉस्को स्कूल, हेसाग
द्वितीय स्थान- मज्जरेलो, कॉन्वेंट

* व्यायाम
प्रथम स्थान- नवपल्लव उच्च विद्यालय बरौदी
द्वितीय स्थान- मज्जरेलो, कॉन्वेंट
तृतीय स्थान- डॉन बॉस्को स्कूल, हेसाग

* झांकी
प्रथम स्थान- डॉन बॉस्को स्कूल, हेसाग
द्वितीय स्थान- संत जॉन मेरी वियन्नी, चांहो

* पिरामिंड
प्रथम स्थान- कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मांडर
द्वितीय स्थान- संत अन्ना, मांडर
तृतीय स्थान- डॉन बॉस्को स्कूल, हेसाग

* लोक नृत्य
प्रथम स्थान- संत जोसेफ, सामलोंग
द्वितीय स्थान- संत अन्ना, मांडर
तृतीय स्थान- कस्तूरबा गांधी बालिका, विद्यालय, मांडर

Leave a Reply