Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

सरायकेला विधानसभा में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान

सरायकेला, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 09, 2023 ::

यात्रा के सातवें चरण के दौरान सरायकेला विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला एवं भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त शासन के लिए भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी गाँव ग़रीबों की चिंता करते हैं। केंद्र सरकार गाँव, ग़रीब, किसान, मज़दूर और महिला के लिये समर्पित है।
मोदी जी ने महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण बिल लाकर बड़ा तोहफ़ा दिया है।
इस बिल के तहत 33% बहनों को इसका लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने विश्वकर्मा पूजा के दौरान कारीगरों के लिए विश्वकर्मा योजना लॉंच किया।
इसके तहत 13 हज़ार करोड़ के बजट का भी प्रावधान किया गया है।
ट्रेनिंग के दौरान स्टाइफ़न भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने नाई, बढई, लोहार, मोची की चिंता की है।
उन्होंने कहा कि मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनते ही अपने कार्यकाल का पहला कार्य माँ बहनों के लिए इज्जत घर शौचालय का निर्माण करवाया।
वे माँ बहनों की परेशानियों को समझते हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी जी ने ग़रीबों को पक्का आवास उपलब्ध करवाया जबकि घोषणावीर हेमंत ने एक लाख अतिरिक्त तो क्या मोदी जी द्वारा भेजे जा रहे पैसों का भी बंदरबाँट कर दिया।
प्रधानमंत्री जी ग़रीबों की चिंता करते हैं। उन्होंने गैस कनेक्शन के साथ साथ गैस पर सब्सिडी भी दिया। जबकि 75 लाख बहनों को नया कनेक्शन देने की तैयारी चल रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने जनधन खाते खुलवाकर एक एक ग़रीब व्यक्ति को बैंकों से जोड़ दिया।
कोविड काल में जब कल कारख़ाने बंद हुए तो मोदी जी ने सीधे खाते में पैसे डालने का कार्य किया।
उन्होंने कहा कि मोदी जी ग़रीबों के लिए अनाज भेज रहे हैं किंतु हेमंत सोरेन अनाजों की कालाबाज़ारी करवा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन काल में ग़रीब पैसे के अभाव में इलाज नहीं करा पाते थें।
मोदी जी ने आयुष्मान योजना लाकर हर ग़रीब को पाँच लाख तक आयुष्मान से इलाज की सुविधा दिया जबकि हेमंत सरकार की लापरवाही के करण कई ग़रीब इस योजना से वंचित हो गये हैं।
भाजपा की सरकार बनी तो घर घर जाकर अधिकारी राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनायेंगे।
उन्होंने कहा कि 60 वर्ष शासन करने वाले कांग्रेस ने अलग राज्य झारखंड नहीं बनाया।
आदिवासी समाज को कभी सम्मान नहीं दिया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासी समाज को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया।
आज़ाद भारत में आदिवासी समाज को सिर्फ़ भाजपा ने सम्मान दिया है।
अलग झारखंड राज्य की सौग़ात, अलग आदिवासी मंत्रालय, संथाली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करना, भगवान बिरसा मुंडा के जन्म ज्यंति को गौरव दिवस, आदिवासी बहन द्रौपदी मूर्मू को राष्ट्रपति बनाना और यहाँ तक कि आज़ादी के बाद पहली बार मोदी मंत्रिमंडल में आठ आदिवासी को मंत्री बनाया गया।
उन्होंने कहा कि मोदी जी हमारी चिंता करते हैं हमे उनके साथ चलना है। उन्होंने कहा कि भाजपा कि सरकार बनने पर गाँव गाँव तक सड़क, पुल पुलिया और बिजली पहुँचा। कांग्रेस शासन काल में शादी में बारात भी पैदल जाना पड़ता था।
सरायकेला विधानसभा के लोगों को संकल्प लेकर जाना है फिर से 2024 में केंद्र में मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाना है।

Leave a Reply