राची, झारखण्ड | जुलाई 24, 2024 ::
मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा का सावन मेला 1, 2, 3 अगस्त को अग्रेसन भवन अपर बाज़ार में लग रहा है । मेले की स्टाल बुकिंग जारी है , अग्रेसन भवन के तीनों फ़्लोर में एक्सीबिशन लगेगी, मेले में हर तरह की स्टाल लगेगी जैसे – कपड़े, राखी , ज्वैलरी, शादी के सामान, बेडशीट , अचार पापड़ गिफ्ट आइटम , हैंड मेड समान, भगवान की पोशाक आदि । अध्यक्ष विनीता सिंघानिया ने कहा बहुत सी महिलायें है जो घर में समान बनाती है , लेकिन वो सेल नहीं कर पाती , एसी महिलाओं के लिए शाखा यह मेला ऑर्गनाइज़ करती है ताकि उन्हें अपना समान सेल करने के लिए एक प्लेटफार्म मिल सके , मेले की संयोजिका विनीता बिहानी , सरिता बथवाल , सपना सिंघानिया , पूजा अग्रवाल , रितु पोद्दार पूरी तरह से मेले की तैयारी में लगी हुई है, उन्होंने लोगो से मेला घूमने की अपील की है । मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने बताया , मेले में फ़ूड स्टॉल भी लगेंगे , शॉपिंग के साथ साथ नये नये व्यंजन का भी लुत्फ़ ले सकते है ।




