Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

विश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर सार्थक हुनर कला प्रदर्शनी का आयोजन आड्रे हाउस में तीन दिसंबर को

 

रांची, झारखण्ड  | दिसम्बर  | 02, 2022 :: .दिव्यांगजनों के लिए काम करनेवाली संस्थान सार्थक, साइटसेवर्स, परिवर्त्तन सोसायटी और एनएएआई के संयुक्त तत्वावधान में विश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर सार्थक हुनर कला प्रदर्शनी का आयोजन आड्रे हाउस में शनिवार तीन दिसंबर को किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों के अलावा दूसरे राज्यों से लगभग 100 प्रतिभावान दिव्यांगजन भाग ले रहे हैं। ये सभी आड्रे हाउस में अपने हुनर की प्रदर्शनी लगाएंगे। इसमें लगभग 20 स्टॉल तैयार किए गए हैं, जिसमें दिव्यांगजन कला व शिल्प, हथकरघा, डिजाइन, ड्रेस, ज्वेलरी, कुकिंग, इलेक्ट्रॉनिक और मेकेनिकल एक्सेसरीज आदि के प्रदर्श लगाएंगे। कार्यक्रम में वैसी माताओं को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने दिव्यांग बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए हर तरह से मदद की है। उन्हें सार्थक उड़ान सम्मान से नवाजा जाएगा।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सुबह 11 बजे मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सीपी सिंह, वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री जोबा मांझी, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता और राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी करेंगे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में मेयर डॉ आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, एनटीपीसी के कार्यकारी निदेशक पार्थ मजूमदार, सुधा के चीफ एक्जीक्यूटिव मो मजीदुद्दीन, आईएफपी के निदेशक नितिन कुलकर्णी, खादी के सीईओ राखाल चंद्र बेसरा, आईपी-सीसीसी के पिंटु बजाज और सैमफोर्ड की जीएम ब्रांड भारती ओझा आदि मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम का समय – 11 बजे
कार्यक्रम स्थल – आड्रे हाउस

 

Leave a Reply