जमशेदपुर , झारखण्ड | नवम्बर | 15, 2020 :: भोजपुरी फिल्मों के दी एक्शन राइजिंग स्टार सूरज सम्राट बीतें दीपावली के दिन अपनी फ़िल्म हमदर्द के शूटिंग के सेट पर ही सभी कलाकारों के साथ उत्साह के साथ त्यौहार मनाया।फ़िल्म की टीम में से भोजपुरी खलनायक संजय पाण्डेय द्वारा इस पूजा का आयोजन किया गया।जिसमें टीम के सभी कलाकार शामिल हुए।फ़िल्म की शूटिंग जोर-शोर के साथ इन दिनों जमशेदपुर पर जारी हैं।त्यौहार को मनाते हुए सभी काफी खुश नजर आयें और सभी को काफी अच्छा महसूस हुआ।हालाँकि संजय पाण्डेय ने कहा कि उन्हें लगा कि सभी शूटिंग में व्यस्त हैं।ऐसे में वे ही पूजा कर लें,पर धीरे-धीरे करके सभी जुटते गए और एक खुशनुमा माहौल सा बन गया।सूरज सम्राट ने कहा कि यह त्यौहार इस बार बेहद ही खास हो गया हैं।क्योंकि,ऐसे मौके बहुत कम ही आतें हैं।उन्होंने कहा कि उन्हें सबके साथ दीपावली मना कर बहुत अच्छा लगा और उनके लिए यह दीपावली यादगार साबित होगी।इस उत्सव में फ़िल्म के निर्देशक हसन गद्दी,कॉमेडियन राहुल श्रीवास्तव,मणि भट्टाचार्या,बीरू शर्मा,संचिता राव,संजू सोलंकी,साहिल शेख,सज्जन,रंजीत सहित अन्य कलाकार भी मौजूद थे।फ़िल्म का निर्माण अन्तिमा फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले किया जा रहा हैं।जो कि एक पारिवारिक और मनोरंजक फ़िल्म हैं।उम्मीद हैं बहुत जल्द यह फ़िल्म रिलीज की जायेगी।जिसे दर्शक काफी पसंद करेंगे।
Related Articles
दो दिवसीय महान कीर्तन दरबार 7 एवं 8 अप्रैल को रांची में
रांची, झारखण्ड । मार्च | 31, 2018 :: सिख पंथ के पंचम पातशाह धन धन श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व एवं वैसाखी पर्व के उपलक्ष्य में जत्था द्वारा गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा के सहयोग से आयोजित यह चौथा कीर्तन दरबार है.इस उपलक्ष्य में 7 अप्रैल, शनिवार को रात […]
दुर्गापूजा गाइडलाइन :: प्रशासन से आग्रह, नए सिरे से करे विचार : स्वामी दिव्यानंद जी महाराज
राँची, झारखण्ड | अक्टूबर | 11, 2020 :: विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य संत सुरक्षा मिशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और भारत रक्षा मंच के प्रधान संरक्षक स्वामी दिव्यानंद जी महाराज ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह कहा कि प्रशासन के द्वारा दुर्गापूजा से सम्बंधित जो गाइड लाइन जारी किया है वह बिल्कुल […]
साइबरपीस रांची साइक्लोथॉन 2024 का शानदार आयोजन
राची, झारखण्ड | फरवरी | 25, 2024 :: साइबरपीस और रांची बाइसाइकिल मेयर के द्वारा वार्षिक रूप से आयोजित साइकलिंग इवेंट साइबरपीस रांची साइक्लोथॉन 2024 का आयोजन मुख्य प्रायोजक केनरा बैंक के साथ किया गया । कार्यक्रम के रेडियो पार्टनर बिग एफएम रांची ,मेडिकल पार्टनर मेदांता , सह प्रायोजक हाइव और पीआर मोदी थे। कार्यक्रम […]