Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

बापू वाटिका में लगाए गए कल्पतरू एवं फलदार वृक्ष के पौधे

राची, झारखण्ड  | जुलाई  15, 2024 ::

सुधा एंड अरमान मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बापू वाटिका रांची में कल्पतरू एवं 50 फलदार वृक्ष के पौधे लगाए गए । चेरी, लीची, आम, अनार, अमरूद, आंवला, अर्जुन, जरकंडी, अशोक समेत अन्य महत्वपूर्ण पौधे लगाए गए

राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका में सुधा एंड अरमान मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट रे ऑफ होप द्वारा दुर्लभ पौधा कल्पतरु एवं अर्जुन, जरकण्डी, अशोक समेत फलदार पौधे चेरी, लीची, आम, अमरूद, आंवला, अनार समेत अन्य 50 पौधे लगाए गए।
ट्रस्ट द्वारा विगत एक वर्ष से लगातार अभियान चलाकर राजधानी रांची एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उपयोगी फलदार वृक्ष लगाए जाते रहे हैं। कई खेल मैदान एवं पार्क को भी गोद लेकर वहां स्वच्छता और सौंदर्यीकरण और विद्युत साज सज्जा किए जा रहे हैं।
आज इस अवसर पर सुधा एंड अरमान मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट रे ऑफ़ होप के अध्यक्ष समाजसेवी अधिवक्ता शुभनारायण दत्त, मनोज श्रीवास्तव, बेंगा टाना भगत समेत सभी स्थानीय टाना भगत, बंधन उरांव, विजय दत्त पिंटू एवं सहायक पुलिस के दर्जनों पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित रहे।
,

 

Leave a Reply