राची, झारखण्ड | जुलाई | 19, 2023 :: “संपर्क से समर्थन अभियान” के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर ने खिलाड़ियों के बीच चलाया “सपर्क से समर्थन अभियान ”
आज दिनांक 19 जुलाई 2023 दिन बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर की ओर से मोरहाबादी स्थित ऑक्सिजन पार्क में साई क्रिकेट कोचिंग सेंटर में क्रिकेट खिलाड़ियों के बीच संपर्क से समर्थन अभियान का आयोजन किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर के अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी,प्रदेश मंत्री पवन पासवान, संजय महतो, रॉनी सिंह,विशाल कुमार , संजय महतो, अजीत कुमार, सौरभ सुमन, धीरज अग्रवाल, साजन ने सभी युवा ने मिलकर साई क्रिकेट कोचिंग सेंटर के संचालक एवं कोच माणिक घोष जी को भाजपा का टॉपी अंगवस्त्र एवं संकल्प पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सभी युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को केंद्र सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की विशेषताओ को सबके सामने रखा। प्रधान मंत्री मोदी की आर्थिक नीति व सैन्य नीति, कला एवं खेल नीति,आदि कई नीति को सबके सामने रखा।सभी ने कहा की भारत देश प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व से पूरे विश्व में नबर 01 में आ गया है।
इस अवसर पर कई खिलाड़ी एवं उनके अभिभावक मौजूद थे।




