राची, झारखण्ड | जनवरी | 22, 2023 :: मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा ने टीम हेल्प के सौजन्य से मंच स्थापना सप्ताह के अन्तर्गत रन ऑफ़ यूनिटी का आयोजन किया ।
शाखा ने टीम हेल्प के साथ मिलकर एक दिन , एक सोच व एक मक़सद से रास्ट्रिय दौड़ का आयोजन किया ।
यह आयोजन मोराबादी मैदान के चिल्ड्रेन पार्क में किया गया । प्रोग्राम सुबह 7 बजे शुरू हुआ ।
शाखा अध्यक्ष पुजा सरावगी ने कहा टीम हेल्प एवं सबकी सहभागिता से ही यह दौड़ सफल हुई ।
फाउंडर प्रेसिडेंट निपुण जैन का काफ़ी सहयोग रहा ।
शाखा सदस्यों के साथ साथ परिवार गण मित्र गण स्कूल कॉलेज के विद्यार्थी ने भी भाग लिया ।
दौड़ कई कैटगरी में रखी गई ।
बच्चों के लिए 100 मीटर ,
महिलाओं के लिए 200 मीटर ,
बड़े बच्चों के लिए 400 मीटर ,
मुख्य अतिथि मुख्यालय उपाध्यक्ष रोहित शारडा जी एवं मंडलीय उपाध्यक्ष सचिन मोतिका जी ने भी सहभागिता दी ।
कार्यक्रम में विनर्स को सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम की संयोजिका पुजा बागड़िया , , रंजू मालपनी एवं पुजा तोदी दीपिका टेकरीवाल थी ।
मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने बताया कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष पुजा सरावगी सचिव स्वेता भाला के साथ कोषाध्यक्ष विनीता सिंघानिया किरण खेतान राधा ड्रोलिया कविता सोमानी दीपिका मोतिका पुजा अग्रवाल निकिता जालान की उपस्थिति रही ।




