राची, झारखण्ड | अक्टूबर 24, 2024 ::
श्री राम भरत मिलाप समिति डोरंडा के तत्वाधान से 26 अक्टूबर 2024, संध्या 4 बजे से आयोजित होने वाले वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के निमित्त आज दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को समिति के डोरंडा के गांधी मैदान स्थित कार्यालय में समिति का पोस्टर का विमोचन किया गया।
पोस्टर विमोचन के पश्चात श्रीराम भरत मिलाप समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा ने कहा की श्रीराम भरत मिलाप समिति हर वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करती है जिसमें मुख्यतः श्री राम भरत मिलाप सह श्री राम जी के राज्याभिषेक का मंचन होता है और और प्रतिभागियों के माध्यम से कला, कौशल का विकास करती है, उन्होंने कहा की शहर के विभिन्न स्थानों के प्रतिभागी समिति के कार्यक्रम में भाग लेती है। उन्होंने कहा की, वार्षिक उत्सव में अनेकों क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वालो को सम्मानित किया जाएगा, उन्होंने कहा एक श्रीराम जी और भरत जी के पदचिन्हों में बनी यह संस्था शहर की सबसे पुरानी संस्था है।
अध्यक्ष रोहित शारदा, महामंत्री अमित गुप्ता, श्रीमती नम्रता सोनी, कोषाध्यक्ष श्रीमती कुमुद पांडे, प्रकाश बर्मन, विनय ठाकुर, प्रिंस पांडे, महेश विजय, मीनू टांगी, प्रिया सिन्हा, संतोषी गुप्ता, जुगल दरगड, विवेक आर्य, जितेंद्र बरनवाल, अजय गोप, रवि कुमार, संतोष सिन्हा समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।



