Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके खेल झारखण्ड

रांची जिला योग चयन प्रतियोगिता 18 व 19 दिसम्बर 2020 को गुरुनानक स्कूल में :: 15 दिसम्बर तक करा सकते है रजिस्ट्रेशन

रांची | झारखण्ड |  दिसम्बर  | 04, 2020 :: रांची जिला योग संघ के तत्वावधान में आगामी 18 व 19 दिसम्बर 2020 को गुरुनानक स्कूल पीपी कम्पाउंड परिसर में रांची जिला योग चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
चयन प्रतियोगिता के आधार पर रांची जिला योग टीम का गठन किया जायेगा जो चयननित प्रतिभागी आगामी दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में आयोजित झारखंड योग स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में भाग लेगी।
प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर निर्धारित की गई है।
रांची जिला योग संघ की ओर से कोविड-19 गाइड लाइन को ध्यान में रखते नियमावली निम्नाकिंत होगी।

1. चयन प्रतियोगिता में कोई भी विद्यालय/महाविद्यालय/संस्थान की प्रतिभागी भाग ले सकते है।

2. चयन प्रतियोगिता में प्रत्येक आयुवर्गो में दो से अधिक प्रतिभागी भाग नही ले सकते है।

3.चयन प्रतियोगिता पूरी तरह से नि:शुल्क होगी, परन्तु विद्यालय/महाविद्यालय/संस्थान का पंजियन शुल्क 500 रुपये जमा करना अनिवार्य होगा।

4. दिनाक 18.12.2020 को सबजूनियर वर्ग एवं 19.12.2020 को सीनियर वर्ग की चयन प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। प्रवेश सूचि के उपरांत आयोजन समिति की ओर निर्धारित समय के अनुसार ही प्रतिभागी चयन में भाग लेने के लिए आयेगे।

5. चयन प्रतियोगिता में योग फेडरेशन आॅफ इंडिया द्वारा निर्धारित आयुवर्ग के सरकुर्लर के अनुसार ही होगा।

6. आयुवर्गो के अनुसार आसनों की सूचि संलग्न है।

7. चयन प्रतियोगिता संबंधी अधिक जानकारी के लिए संघ के
अध्यक्ष पंकज प्रसाद (9835341404) या
सचिव रजनी बक्शी (6200101775 /8271014342) तथा
कुमारी सृजन (7070077373) से
सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Reply