Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

रांची जिला,सीनियर महिला/पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल 2022, राँची में आयोजित

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 08, 2022 ::  23वीं सीनियर झारखंड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता-2022 मे राँची जिला कुश्ती टीम की भागीदारी हेतु, रांची जिला स्तरीय पुरुष फ्री स्टाइल ,ग्रीको रोमन स्टाइल एवं महिला कुश्ती, कुश्ती प्रतियोगिता सह ट्रायल आज बिरसा मुंडा स्टेडियम मोराबादी, रांची में आयोजीत हुई।

उक्त प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड राज्य कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष-बबलू कुमार, के द्वारा खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त कर किया गया, साथ में मौजूद राँची कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव- राजीव रंजन,एवं अनिल यादव जी , साईं कुश्ती प्रशिक्षक-हरप्रीत जी सहित अन्य अतिथियों के द्वारा उद्घाटन कर शुरू किया गया ।

इसमे पुरे रांची जिले से 42 महिला/ पुरुष पहलवान भाग ले रहे हैं ।

इसके आधार पर चयनित रांची के महिला/पुरुष खिलाड़ी, दिनांक 14 से 16 अक्टूबर गोड्डा, झारखंड में आयोजित, 23वीं सीनियर झारखंड राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में रांची जिला कुश्ती टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Leave a Reply