राची, झारखण्ड | मई | 02, 2024 ::
आगामी 4 और 5 मई को यूनियन क्लब व लाइब्रेरी एवं स्पोर्ट्स योगा एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के तत्वाधान रांची जिला ओपन योग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता दो दिवसीय है जिसमें प्रथम दिन शनिवार प्रतियोगिता का शुभारंभ दोपहर 2:00 बजे रखी गई है। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ यूनियन क्लब के सचिव सेतांको सेन स्पोर्ट्स योगा एसोसिएशन के सचिव सुशांत सुशांत भट्टा के द्वारा किया जा रहा है । इस प्रतियोगिता में लगभग 300 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं जिसमें विभिन्न स्कूल कॉलेज योग संस्थान के छात्र-छात्राएं शामिल इस प्रतियोगिता में 5 वर्ष से 60 वर्ष से अधिक के प्रतिभागी भी भाग लेंगे। जूनियर वर्ग के प्रतियोगिता 5 मई को रखा गया है जिसमें आयु वर्ग 8 वर्ष से 18 वर्ष तक का प्रतियोगिता होंगे।




