Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

रांची जिला खो-खो प्रतियोगिता : बालक वर्ग में डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केन्द्र एवं बालिका वर्ग में आर. सी. मिशन विद्यालय,सपारोम विजेता बने

राची, झारखण्ड  | अगस्त   28, 2024 ::

रांची जिला खो-खो एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एक दिवसीय खो खो प्रतियोगिता का आयोजन आर. सी. मिशन विद्यालय, सपारोम में किया गया। इसमें बालक वर्ग में डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केन्द्र लीची बागान प्रांगण, सेक्टर-2, धुर्वा, रांची एवं बालिका वर्ग में आर.सी. मिशन स्कूल सपारोम ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त हुआ । इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों को आमंत्रित किया गया था।
बालक वर्ग के फाइनल मैच में डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केन्द्र, लीची बागान प्रांगण, सेक्टर-2, धुर्वा, रांची ने आर.सी .मिशन मध्य विधालय , सपारोम को कड़े संघर्षपूर्ण मैच में 26-21 अंकों से हराकर विजेता बना।
डे बोर्डिंग की ओर से सन्नी कुमार, आकाश कुमार, रोहित लोहरा,शिवम नायक,शिवा कुमार एवं आर.सी.मिशन की ओर से अनुपम तिर्की,मसीदास रोशन नाग, नीरज उरांव ने शानदार प्रदर्शन किया।
बालिका वर्ग में आर.सी. मिशन विधालय, सपारोम ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में नेशनल योग प्रशिक्षण केन्द्र, रांची को 18-14 अंकों से पराजित कर विजेता बना।
आर.सी.मिशन की ओर से स्वेता उरांव, अलीशा, पूजा,अंजू एवं नेशनल योग प्रशिक्षण केन्द्र की ओर से हंसिका कुमारी, लवली कुमारी, अन्नु कुमारी, तृषा कुमारी ने शानदार प्रदर्शन किया।
पूरे प्रतियोगिता में मैच का संचालन वरीय प्रशिक्षक विवेक कुमार, सुभाष गांगुली, संजय कुमार, निखिल कुमार,सरिता कुमारी ,अनुशिखा कुमारी,जानवी कुमारी ने निर्णायक की अहम भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता का उद्घाटन आर.सी.मिशन विधालय,सपारोम के प्रधानाध्यापक फादर अजीत कल्याण कुजूर एवं उपप्रधानाचार्य फादर आंनद अमर बेक ने नारियल फोड़कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

Leave a Reply