Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

प्रो. जेसिका का स्पेन के अन्तर्राष्ट्रीय वानस्पतिक सम्मेलन में पेपर चयन

राची, झारखण्ड  | जुलाई  12, 2024 ::

संत जेवियर्स कॉलेज रांची के वनस्पति विभाग की सहायक प्राध्यापिका व रिसर्च स्काॅलर जेसिका हांसदा के शोध कार्य को बीसवें अन्तर्राष्ट्रीय वानस्पतिक सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति के लिए चयनित किया गया है। प्राध्यापिका जेसिका 15 से 19 जुलाई स्पेन की राजधानी मद्रीद के सम्मेलन भाग लेते हुए अपना पेपर प्रस्तुत करेंगी।
प्रो. जेसिका टैक्सोनाॅमिकल स्टडीज ऑन लिव्स ऑफ ब्युटिया मोनोस्पर्मा, डलवर्जिया सिसू, फैसियोलस वलगैरिस एंड पाइसम सैटाइवम एल विषय पर अपना शोध प्रस्तुत करने के लिए 13 जुलाई को रांची से रवाना होंगी। विभागाध्यक्ष डॉ. अजय श्रीवास्तव ने उनके शोध कार्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply