Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

पत्रकारिता विभाग परिसर में लगाए गए 51 पौधे

राची, झारखण्ड  | जुलाई  12, 2024 ::

जर्लिज्म ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ रांची विश्विद्यालय के तत्वावधान में रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग सभागार में जोसारू के वेबसाइट के शुभारंभ कार्यक्रम के तहत रांची नगर निगम, जोसारु एव रिलेशंस के संयुक्त प्रयास से पत्रकारिता विभाग परिसर में 51 पौधे लगाए गए।

मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में रांची के सांसद सह देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और कांके के लोकप्रिय विधायक समरी लाल उपस्थित थे।

विशिष्ठ अतिथि के रूप में पत्रकारिता विभाग के निदेशक विनोद कुमार, जोसरू के अध्यक्ष चंदन मिश्रा उपस्थित थे।

इस अवसर पर रांची नगर निगम जोसारु, पत्रकारिता विभाग, लीगल स्टडीज और रिलेशनस के सभी सदस्यों ने मिलकर 51 पौधे लगाकर उसकी देख भाल और सेवा का संकल्प भी लिया।
रांची नगर निगम के सहायक अभियंता सौरभ केशरी,रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, रांची नगर निगम सुपर वाइजर राजकुमार, सुधाकर यादव समेत जोसारु के डॉ भीम प्रभाकर, प्रणव कुमार बब्बू, मनोज शर्मा,निरंजन कुमार, अजय कुमार, अभिनाश कुमार, अजय कुकरेती, कुमार संभव, गौरी रानी, शशि भूषण, मोमिता गांगुली, संजय खंडेवाल, पुरुरेंदु शेकर तिवारी, समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply