Breaking News Latest News कैंपस खेल

बीसवीं झारखंड राज्य जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता : प्रियाशा त्रिपाठी ने जूनियर बालिका वर्ग में अंडर 42 केजी में स्वर्ण प्राप्त किया

रांची, झारखण्ड | मार्च | 08, 2021 :: झारखंड ताइक्वांडो संघ के द्वारा धनबाद जिले में आयोजित बीसवीं झारखंड राज्य जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2020-21में रांची जिला ताइक्वांडो संघ की टीम की ओर से प्रियाशा त्रिपाठी ने जूनियर बालिका वर्ग में अंडर 42 केजी में स्वर्ण एवं किशन कुमार ने कैडेट बालक वर्ग में अंडर 53 केजी में स्वर्ण पदक प्राप्त किया अब  ये  खिलाड़ी झारखंड राज्य ताइक्वांडो टीम की ओर से राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में  भाग लेंगे प्रतियोगिता में रांची जिले से रेफरी की भूमिका में तारा कांत  पटेल ,विजय शंकर  तिवारी,चंदन कुमार  प्रत्यक्ष शामिल थे इन दोनों के स्वर्ण पदक जीतने पर जिला संघ के महासचिव मिथिलेश कुमार सिंह शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त किया है कि ये दोनो राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

प्रियशा  डी पी एस सेल टाउनशिप रांची के प्रतिष्टित स्कूल डी पी एस में 9 वी की छात्रा है। झारखंड स्टेट ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित 20वी जूनियर क्योरगी प्रतियोगिता (६-७ मार्च 29021) के  42 भार वर्ग  में गोल्ड प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता संस्कार ज्ञानपीठ हरिना नावाडीह धनबाद में आयोजित की गई। अभी प्रियशा की कोच प्रीति   खेल गांव जे एस एस पी एस , की कोच है। अब तक प्रियशा उत्तरप्रदेश की तरफ से खेलती थी और हाल में ही झारखंड आयी है।   प्रियशा 33किलोग्राम वर्ग में राष्ट्रीय गोल्ड जीत चुकी है। उसने पहले भी सी बी एस सी , और कई अंतरराष्ट्रीय प्रितियोगिताओ में गोल्ड मैडल जीते है। प्रियाशा  के पिता डॉ पीयूष तिवारी बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मेसरा में प्रोफेसर है।

Leave a Reply