Breaking News Latest News झारखण्ड

शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए लगातार प्रयास जारी है : संजीव विजयवर्गीय ( उप-महापौर, राँची )

 

राची, झारखण्ड | मार्च | 31, 2023 :: आज दिनांक 31.03.2023 को अपराहन 2:00 बजे राँची नगर निगम, राँची के सभागार में रांची निगम परिषद् की विशेष बैठक आहूत की गयी। इस बैठक में श्री संजीव विजयवर्गीय, उप-महापौर, राँची के द्वारा रांची शहर के विकास के लिए वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया गया 2801 करोड़ का यह बजट आम जनता के हित में जिसमें राँची नगर निगम के सभी चीजों को समाहित किया गया है।
उप-महापौर, राँची के द्वारा इस बजट में बहुत सारे चीजों में संसोधन करते हुए बजट में जोड़ने हेतु निर्देश देते हुए निम्नलिखित योजनाओं का प्रावधान बजट शामिल करने को कहा।
1. राँची शहर राज्य की राजधानी होने से शहर काफी विस्तृत एवं बड़ा हो रहा है, शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है कि शहर स्मार्ट सिटी के रूप में जल्द से जल्द विकसित हो जाय और राँची नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत रांची नगर निगम के साथ-साथ पथ निर्माण विभाग, सांसद मद, विधायक मद एवं जिला योजना समिति के द्वारा रोड, नाली के क्षेत्र में योजना के क्रियान्वयन कर रांची शहर का विकास किया जाता रहा है, परन्तु कार्य होने के बाद भी रांची शहर में रोड एवं नाली की समस्या बनी रहती है। अतः शहर के सभी मुहल्लों को मुख्य सड़क को जोड़ने हेतु सड़क एवं नाली का एक विस्तृत DPR बनाया जाय। जिसका प्रावधान इस बजट में शामिल किया जाय जिसे राज्य सरकार उक्त योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए हम राज्य सरकार से मांग कर सकें।
2. शहर में आवारा पशु जो सड़को पर घुमते है, उनके लिए रांची नगर निगम के द्वारा कांजी हाउस का निर्माण का प्रावधान बजट में किया जाय।
3. रांची नगर निगम द्वारा शहर में घूम रहें गायों को शहर में अवस्थित गौशालों में अगर पहुचाया जाता है तो उनके आहार का खर्च रांची नगर निगम द्वारा उठाने हेतु प्रस्ताव बजट में शामिल किया जाय।
4. रांची नगर निगम का राजस्व में बढ़ोतरी के लिए विभिन्न विभागों को पत्राचार करने का निर्देश |
5. 74वें संसोधन के अन्तर्गत रांची नगर निगम के शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य दायित्व जो मिलनी चाहिए जिससे आम लोग लाभान्वित हो उसकी भी मांग सरकार करने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply