राची, झारखण्ड | मई | 21, 2024 ::
झारखण्ड चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के गुड्स ट्रांसपोर्ट उप समिति की बैठक आज चैम्बर भवन में संपन्न हुई | उप समिति की बैठक में इस बात पर चिंता जताई गई कि वर्तमान ट्रांसपोर्ट नगर राजधानी के अनुकूल नहीं हैं एवं काफी छोटा है, जिससे भविष्य में काफी दिक्कतें होंगी। आवश्यक है कि सरकार रांची में ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों से विचार- विमर्श कर आवश्यक सुविधाओं के साथ तीन बड़े स्थानों को चिन्हित करें और वहां बड़े ट्रांसपोर्ट नगर का प्रारूप तैयार किया जाय जिससे परिवहन व्यवसायियों को भविष्य में किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े |
बैठक में चैम्बर अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण लोहिया, गुड्स ट्रांसपोर्ट उप समिति के चेयरमैन श्याम बिहारी सिंह, रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसियेशन के अध्यक्ष ऋषि देव यादव, रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसियेशन के पूर्व अध्यक्ष सुनील सिंह चौहान, सदस्य दीपक सिंह, राकेश सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे |