रांची , झारखण्ड | फरवरी | 11, 2020 ::
======================
*मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से मिली जीत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल को बधाई और शुभकामनाएं दी।
======================
★ देश में सकारात्मकता की शुरुआत हो चुकी है
… हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
=====================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि दिल्ली की जनता ने मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाई है। मैं श्री अरविंद केजरीवाल को मुबारकबाद, बधाई और अपनी शुभकामनाएं देता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में सकारात्मक राजनीति की शुरुआत हो चुकी है। इसका परिणाम भी देखने को मिल रहा है। जिस प्रकार मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली विधानसभा में सफलता मिली है यह प्रदर्शित करता है कि सकारात्मक रूप से जनहित में काम करने पर किसी भी सरकार को जनता का प्यार और समर्थन मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि काम करने का परिणाम जनता सूद समेत वापस करती है। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अब देश में धर्म, समुदाय, जात-पात और झूठ और की राजनीति नहीं चलेगी। अब देश में सकारात्मक राजनीति की शुरुआत हो चुकी है। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहीं।