

पलामू, झारखण्ड | जनवरी | 05, 2019 :: प्रधानमंत्री मेदिनीनगर स्थित चियांकी हवाईअड्डा पहुंचे। राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास, पलामू सांसद श्री विष्णुदयाल राम, चतरा सांसद श्री सुनील कुमार सिंह व औरंगाबाद सांसद श्री सुशील कुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।


