Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

हिल टॉप पब्लिक स्कूल में पौधारोपण

राची, झारखण्ड | जुलाई 08, 2024 ::

पर्यावरण संरक्षण अभियान के मद्देनजर आज बरियातू स्थित हिल टॉप पब्लिक स्कूल में रिलेशंस के सहयोग से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूली बच्चों ने 51 पौधे लगाकर उसकी देख भाल और उसकी सेवा का संकल्प भी लिया।

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता सेमिनार भी आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों को प्रकृति की रक्षा हेतु संकल्प भी दिलाया गया।

रांची नगर निगम के सहायक अभियंता सौरभ केशरी, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, रांची नगर निगम के सुपरवाइजर राजकुमार, सुधाकर यादव समेत हिल टॉप पब्लिक स्कूल की प्राचार्या संगीता राज, उप प्राचार्या सुनीता श्रीवास्तव, इसराइल , सीमा, परोबी, प्रियंका सिमकी, स्नेहा, गार्गी, सूर्यकांत, साधना, शंकर, मोशमी, सांता समेत अन्य कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

Leave a Reply