Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

फुजिफिल्म, झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन सेंट्रल एवं झारखड फोटोग्राफर्स फेडरेशन, रांची द्वारा तीन दिवसीय फोटाग्राफी कार्यशाला आयोजित

रांची , झारखण्ड | जनवरी   | 20, 2021 :: रांची : – फुजिफिल्म , झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन सेंट्रल एवं झारखड फोटोग्राफर्स फेडरेशन , रांची द्वारा तीन दिवसीय फोटाग्राफी कार्यशाला लालपुर के होटल मर्क्युरी में आयोजित हो रही है।
इस कार्यशाला में मेंटर के रूप में भारत के प्रसिद्ध सिनेमैटोग्राफर अहमदाबाद से गौतम वरिया है।
इस वर्कशॉप में पूरे झारखंड से लगभग 150 फोटोग्राफर भाग लिए है, जिसमे मुख्य तौर पर
राँची,
धनबाद
बोकारो ,
रामगढ़ ,
जमशेदपुर ,
पूर्वी सिंहभूम ,
देवघर ,
चतरा
लोहरदगा ,
गुमला,
हजारीबाग
गिरिडीह ,
दुमका
के फोटोग्राफर शामिल है।
इस वर्कशॉप में सिनेमाटोग्राफी एवं एडवांस फोटोग्राफी के ऊपर विशेष रूप से चर्चा हुई।
झारखंड फोटोग्राफी एसोसिएशन सेंट्रल के अध्यक्ष बापी घोषाल ,
अभिमन्यु कुमार,
राकेश सोनी,
आनंदो बसु
ने गौतम वरिया एवं समस्त फोटोग्राफर को शुभकामना संदेश दी।

झारखंड फोटोग्राफर्स फेडरेशन, रांची के अध्यक्ष एवं झारखंड फोटोग्राफी एसोसिएशन सेंट्रल के उपाध्यक्ष शिव राम गुप्ता एवं महेश राव , विकाश कुमार का इस आयोजन में मुख्य भूमिका रही।

कोरोना काल में झारखंड फोटोग्राफर्स फेडरेशन ,रांची के द्वारा ऑनलाइन फोटो कांटेस्ट का आयोजित किया गया था जिसमें
धनबाद से प्रथम चंदन पाल,
द्वितीय धनबाद से सुभोजीत घोषाल ,
तृतीय जमशेदपुर से अनूप गुहा एवं
रांची , लोहरदगा से सांतवना पुरस्कार मिला था,
आज झारखंड फोटोग्राफी फेडरेशन रांची के द्वारा सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply