Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

मेगा स्ट्रीट फ़ूड फेस्टिवल मे चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित

रांची, झारखण्ड | फरवरी | 15, 2019 :: रांची नगर निगम, रांची के द्वारा आयोजित मेगा स्ट्रीट फ़ूड फेस्टिवल में स्चूली बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | प्रतियोगिता का सयोजन कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के द्वारा किया गया था | इस प्रतियोगिता में लगभग 25 विद्यालयों के 130 छात्रों ने भाग लिया | प्रतियोगिता का विषय था “आपके पसंदीदा व्यंजन/खाद्य पधार्थ”| जिसमे बच्चों ने झारखंडी धुस्का से ले के लिट्टी, समोसा , आइसक्रीम , केक , आदि का चित्रण बखूबी से किया |

प्रतियोगिता में सरकारी स्कूल के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया | साथ ही साथ निजी स्कूल जैसे डी पी एस, रांची, आर्मी स्कूल, लाला लाजपत, संत माइकल, डी ए वी स्कूल के बच्चों की भागीदारी रही | प्रतियोगिता दो वर्गों में विभाजित थी जिसमे ग्रुप अ में कक्षा 5 से 7 के बच्चे थें एवं ग्रुप बी में 8 से 10 के बच्चे थें | प्रतियोगिता के विजेताओं को मेला के अंतिम दिन 17 फ़रवरी (रविवार) को पुरस्कृत किया जायेगा |

कार्यक्रम की सफल बनाने में रांची नगर निगम के पदाधिकारियों का बहोत सहयोग रहा | साथ ही साथ कार्यक्रम का संयोजक कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स के निदेशक धनंजय कुमार, रजनी कुमारी, आयशा एवं ऋचा सिंह का सहयोग रहा |

Leave a Reply