राची, झारखण्ड | अक्टूबर 29, 2024 ::
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, दीपाटोली शाखा द्वारा आर्मी पब्लिक स्कूल दीपाटोली रांची सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत स्कूल के छात्र, छात्राओं के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और जो छात्र, छात्राएं अच्छा पेंटिंग बनाए उनको पुरस्कार भी दिया गया साथ ही ईमानदारी से कार्य करने के लिए शपथ भी दिलाया गया।
इस कार्य कार्यक्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अंचल कार्यालय रांची से सतर्कता मुख्य प्रबंधक मनीष कुमार, दीपाटोली शाखा के शाखा प्रबंधक श्रीमती शिखा सिंह, सहायक प्रबंधक शिशिर कुमार, दिनेश कुमार शर्मा और स्कूल के शिक्षक मोहम्मद साबिर हुसैन भाग लिए । सभी कार्यक्रम का संचालन स्कूल के शिक्षक मोहम्मद साबिर हुसैन द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता को दो वर्गों में बांटा गया था और विजेताओं का नाम इस प्रकार है पलक सिंह चौहान, निधि महतो, निमिषा, शरण गुड़िया, आराधना
ग्रुप बी के विजेता
सानिया रानी, अनवी, इशिका कुमारी, शांतनु घोष तथा तेजस्वी थे .
इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली में हेड मिस्ट्रेस श्रीमती निशा राय तथा कला शिक्षक मोहम्मद साबिर हुसैन थे बच्चों को विजेताओं को यूनियन बैंक के अधिकारियों के द्वारा पुरुस्कृत किया गया




