Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

कलाकृति के द्वारा “पेंट योर फ्यूचर” कला छात्रवृति हेतु चयन परीक्षा का आयोजन

रांची , झारखण्ड | मार्च | 13, 2019 :: कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स एवं कलाकृति आर्ट फाउंडेशन द्वारा डोरंडा कन्या पाठशाला प्रांगन में सामाजिक दायित्वा एवं कौशल विकाश योजना के तहत “पेंट योर फ्यूचर” कला छात्रवृति हेतु चयन परीक्षा का आयोजन किया गया | दो चरणों में होने वाली परीक्षा में परीक्षा में विद्यालय के 600 छात्राओं में से चुने हुवे 70 छात्राओं ने आज प्रतिभा खोज परीक्षा में हिस्सा लिया जिसमे से 21 चयनित छात्राओं का चयन कर उन्हें चित्रकला शिक्षा हेतु छात्रवृति प्रदान की जाएगी | सभी छात्राओं का चयन उनके प्रतिभा एवं आर्थिक स्थिथि के आधार पर किया जायेगा | संस्था के द्वारा सभी चयनित छात्रओं को एक वर्षों तक चित्रकार धनंजय कुमार के द्वारा निशुल्क कला शिक्षा प्रदान की जायेगी साथ ही साथ कला सामग्री भी उपलब्ध करने का प्रयास किया जायेगा | इसके अलावा भी अन्य संस्थानों से कुल 51 प्रतिभावान बच्चों का चयन कर उन्हें कला में पारंगत किया जायेगा |

 

चित्रकार धनंजय कुमार के स्वयं प्रयास के द्वारा निर्धन एवं पिछड़ा वर्ग के बच्चों में कला प्रतिभा को निखारने एवं आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने हेतु पेंट योर फ्यूचर कला छात्रवृति योजना की शुरुवात गत 2001 से शुरू की गयी थी | विगत वर्ष संस्था ने 2 लाख 62 हज़ार रूपये मूल्य की छात्रवृति का वितरण 51 छात्रों में किया था | इस योजना के तहत कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स डोरंडा एवं हटिया केन्द्रों के द्वारा बच्चों एवं युवाओं को कला के क्षेत्र आगे बढ़ने हेतु प्रेरित कर रहे हैं | यहाँ से शिक्षा प्राप्त छात्र छात्राएं आज संस्था में कला शिक्षक के रूप में रोजगार भी प्राप्त कर रहे हैं | साथ ही साथ इनकी बनाई पेंटिंग्स को धनंजय कुमार द्वारा बने गयी ई-कॉमर्स पोर्टल www.sohraiart.com के माध्यम से बाज़ार उपलब्द कराया जा रहा है | संस्था के इस प्रयास से बच्चे सामाजिक और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं | संस्था से शिक्षा प्राप्त बच्चे भारत के नामी कला महाविद्यालाओं में अपनी कला प्रतिभा को नयी ऊंचाई दे रहे हैं | बहोत से बच्चे अंतरास्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर आयोजित कई प्रतियोगिताओं में अपने हुनर का लोहा मनवा चुके हैं | संस्था के बहोत से बच्चे आज फिल्म, एनीमेशन, कला शिक्षक के रूप में अपना करियर हासिल किया है |

इस कार्यक्रम को सफल बनाने श्री डोरंडा बालिका उच्य विद्यालय के सचिव श्री प्रभाष चन्द्र बोथरा, प्रध्नायापिका श्रीमती काजल मुख़र्जी, कन्या पाठशाला की प्राचार्य शीला कुमारी, कलाकृति संस्था की उपनिदेशक रजनी कुमारी, कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री रवि शंकर गुप्ता एवं कला शिक्षिका रूबी, आरती, कोमल, शिखा आदि का सहयोग रहा |

Leave a Reply