Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

हमारा विज़न कम्युनिटी सेंटर बनाना : यशस्विनी

राची, झारखण्ड | मई | 11, 2024 ::

मारा विज़न कम्युनिटी सेंटर बनाना जहां हम टेक्नोलॉजिकल कम्पनीज़, इंडस्ट्रियल हाउसेस, सॉफ्टवेर कम्पनीज़ को आमंत्रित कर सके एवं किसी भी प्रोफेशनल के स्किल को और डेवलोप करवा सके एवं नए प्रोफेशनल्स के लिए रोज़गार उत्पन्न कर सके – यशस्विनी सहाय

रांची। झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल के नेतृत्व में आज दिनांक 11 मई 2024 को करमटोली चौक स्थित प्रेस क्लब, रांची में अपराह्न -01 से 03 बजे तक शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रांची लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुश्री यशस्विनी सहाय जी उपस्थित हुई एवं कार्यक्रम का संचालन झारखण्ड प्रोफेशनल्स कांग्रेस वॉर रूम के स्टेट कॉर्डिनेटर विद्याकर कुँवर ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य तौर पर अभ्युदय एनजीओ के नदीम,अनुष्का एवं बड़ी संख्या में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स,डॉक्टर्स,लाव्यर्स एवं अन्य प्रोफेशनल्स मौजूद थे।

रांची लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुश्री यशस्विनी सहाय ने कहा कि स्टेट डेवलपमेंट एवं ग्रोथ में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना एवं इकोनॉमिकली मज़बूत करना हमारा लक्ष्य हमलोग महिलाओं को जागरूक कर उनका हक़ अधिकार और इनसे जुड़े हुए जो क़ानून है उनपर जागरूकता अभियान चलायेंगे एवं सरकार से बात कर अधिक से अधिक महिला थाना बनवायेंगे और महिलाओं के काम करने के लिए एक वर्किंग एनवायरनमेंट, महिला सुरक्षित फ्रेंडली एनवायरनमेंट और पालिसी फार्मेशन हमारा लक्ष्य। लोसभा चुनाव-2024 लोकतंत्र का महापूर्व है, इसमें सबों की सहभागिता बहुत ही जरूरी है तभी समाज व देश तरक्की कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस शक्ति कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं एवं युवतियों की जो सोच है विजन है उसको कैसे आगे लेकर जाएं वो मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि रांची में बेरोजगारी, महंगाई प्रमुख मुद्दा है, हम सभी शिक्षित युवा-युवतियों को स्कील्ड बनाकर रोजगार से जोड़ने का कार्य करेंगे तथा सरकारी नौकरियों में भी अवसर प्रदान करेंगे। इक्वलिटी की सुरुवात हमे स्कूल स्तर पर ही करनी होगी एवं सिखाना होगा, लोगो का सोच बदलना होगा और प्रोत्साहित करना होगा सिक्षित होकर रोज़गार करने के लिए।

झारखण्ड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल ने कहा हमारा पहला लक्ष्य झारखण्ड के हर एक वर्ग के प्रोफेशनल्स के साथ मिलकर एक थिंक टैंक प्लेटफार्म बनाना।उन्होंने यह भी कहा कि मजबूत समाज या मजबूत देश बनाना हो तो महिलाओं को सशक्त होना जरूरी है। आज महिलाएं सशक्त हैं और बढ़-चढ़कर सभी क्षेत्रों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही हैं।आज शक्ति संवाद कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को रोजगार कैसे मिल सके, महिलाओं को सुरक्षा कैसे मिल सके, किसानों की आय कैसे बढ़ाई जा सके, गरीबों को खाना कैसे मुहैया कराया जाए इन सभी चीजों पर विचार विमर्श हुई। । उन्होंने कहा कि आज हमलोगों के बीच इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय जी बहुत ही अच्छे विजन के साथ रांची के विकास के लिए खड़ी हुई है। पूरे रांचीवासी अपना प्यार और समर्थन दे रहे है और इनकी जीत भी होगी।

धन्यवाद ज्ञापन करते हुए झारखण्ड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस की पूर्व सचिव मीनाक्षी सिंह ने कहा समाज को अगर मज़बूत बनाना है तो पहली सीढ़ी है जागरूकता और दूसरी ऐक्सेप्टेंस ।

डॉक्टर रीमा खलखो ने कहा कि कुपोषित महिलाओं और सिशुंओ के लिए न्यूट्रीशन भी एक बाधा है और इसपर पॉलिसी को इंप्लिमेंट करने की ज़रूरत है। स्वस्थ रहेगा झारखण्ड तभी बढ़ेगा झारखंड।

शक्ति कार्यक्रम में मुख्य रूप से भुवनेश ठाकुर, विद्याकर कुँवर, ऐलन एंड्रयू, प्रखर मोदी,मनीष मिंज, रवि खलखो, रंजित सिसोदिया, कृष्णा सहाय, संजीव महतो, अनिल सिंह, प्रमोद जयसवाल, डॉ आरपी शर्मा, मुनेश्वर सिंह, लता कुमारी, हरीश प्रभाकर,राहुल कुमार, उमेश कंठ,अनिल जायसवाल, दीपांशु साहू, तरुणा सिंह,आर्या कुमारी, भानु प्रताप सिंह, अर्चना, सोनू सिंह, इरफ़ान, प्रेम कुमार आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply