Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

मारवाड़ी कॉलेज के प्लेसमेंट सेल द्वारा सीआईसीआर के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

राची, झारखण्ड  | अगस्त   12, 2024 ::

मारवाड़ी कॉलेज के प्लेसमेंट सेल द्वारा EY फंडेड सीआईसीआर (सर्टिफिकेट इन आईटी एंड करियर रेडिनेस प्रोग्राम) के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इस प्रोग्राम का लाभ एमसीए, बीसीए,आईटी, सीएस बीसीएम, बीकॉम और बीए के विद्यार्थी उठा सकते हैं।। ये ट्रेनिंग 31 घंटे का ऑनलाइन मोड से दिया जायेगा जिसमे छात्रों को सोमवार से शुक्रवार तक रोज क्लास करना होगा। इस प्रोग्राम का एनरोलमेंट फीस ऑनटाइम 200 रुपिया लगेगा जो की 450 से 600 के रिचार्ज द्वारा उनको रिफंड कर दिया जायेगा। रिचार्ज का लाभ लेने के लिया विद्यार्थियों को पहले 15 दिन का क्लास करना अनिवार्य होगा। ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान दो दिन का वालंटरिंग सेस्सशन EY द्वारा लिया जाएगा जिसको सर्टिफिकेट प्राप्ति के लिया अटेंड करना अनिवार्य होगा। इच्छुक विद्यार्थी मारवाड़ी कॉलेज के ऑफिशियल वेबसाइट के प्लेसमेंट सेल पेज पर जाकर अपना पंजीकरण पहला बैच के लिया 16 अगस्त तक और दूसरा बैच के लिया 31 अगस्त तक करवा सकते हैं। 16 अगस्त तक अप्लाई करने वाले विद्यार्थियों का स्क्रीनिंग प्रोसेस 17 अगस्त सुबह 10 बजे न्यू बिल्डिंग 2nd फ्लोर डिजिटल क्लासरूम 2 में रिपोर्ट करना होगा। प्लेसेड विद्यार्थी जिनका ज्वाइनिंग अभी नहीं आया है उनको इस कोर्स को करने से अधिक लाभ मिलेगा।

 

 

 

 

Leave a Reply