Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

1000 टीसीएस एडमिन पोस्ट के लिए मांगा गया ऑनलाइन आवेदन : पंजीकरण की अंतिम् तिथि 23 मार्च

राची, झारखण्ड | मार्च | 17, 2024 ::
मारवाड़ी कॉलेज प्लेसमेंट सेल द्वारा मे टीसीएस की नई एडमिन रोल के लिए बीकॉम और बीबीए के 2023 और 2024 के विद्यार्थियों से मांगा गया ऑनलाइन आवेदन। पंजीकरण की अंतिम् तिथि 23 मार्च, 2024 दिन बुधवार दोपहर 12:00 बजे तक रहेगी।
सेंटर में ऑनलाइन टेस्ट की अंदाज़न तिथि 11 अप्रैल, 2024 हो सकती है
और टेस्ट उनके चुने गए निर्धारित केंद्र पर होगा।
मापदंड का पैमाना – उनके दसवी, बारहवीं और स्नातक मे 50% या अधिक अंक होना अनिवार्य होगा और उनके कोर्स की अवधी फुल टाइम होना आवश्यक होगा। 2023 सत्र के छात्र-छात्राओ के लिए बेकलोग सवीकार नहीं होगा तथा
2024 सत्र के छात्र-छात्राओ को एक बेकलोग की अनुमति होगी जिसे ज्वाइनिंग से पूर्व क्लियर करना अनिवार्य होगा। आवेदन करने के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु 18 से 26 साल है। फ्रेश्रस की अपेक्षित वेतन 2.3 LPA रहेगी और जिन्हे दो साल का अनुभव है उनका अपेक्षित वेतन 2.7 LPA होगा।
आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए:
Step1: TCS next step portal पर login करें https://nextstep.tcs.com/campus/#/
Step 2: रजिस्टर करें और ड्राइव पर आवेदन करें और अपना DT ID बनाए।
अधिक जानकारी के लिए मारवाड़ी कॉलेज रांची की वेबसाइट के प्लेसमेंट सेल के पेज में जाकर 18 मार्च शाम 6 बजे से 23 मार्च दोपहर 12 बजे तक
https://marwaricollegeranchi.ac.in/Placement.aspx
गूगल फॉर्म को भर कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

Leave a Reply