Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

एक दिवासीय सतनारायण पोद्दार वुडबाल प्रतियोगिता संपन्न

राची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 27, 2022 ::  आज दिनांक 27 11 2022 दिन रविवार को” भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर एव रांची जिला वुडब।ल संघ के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवासीय सत नारायण पोद्दार वुडब।ल प्रतियोगिता का आयोजन रांची कॉलेज मैदान में किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अधिवक्ता पी के लाला ,भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी,समाजसेवी राज कुमार पोद्दार , झारखंड राज्य वुडब।ल संघ के सचिव गोविंद झा,सूरज कुमार समेत कई अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल एव कैश अवार्ड देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से संजय प्रमाणिक, सुष्मिता,आलोक तिर्की, ललिता कुमारी,रोशन लिंडा,स्नेहा कुजूर समेत कई खिलाड़ीगण उपस्थित थे।

आज के प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है – बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर वरुण कुमार मुंडा रहे, द्वीतीय स्थान पर मनमोहन सुंडी,तृत्य स्थान पर उमेश कुमार बड़ाइक रहे
वही बालिका वर्ग में प्रथम ललिता कुमारी,द्वितीय प्रभा मं।झी, तृतीय स्थान पर सुष्मिता कुमारी रही ।
यह जानकारी अमन ने दी।

Leave a Reply