Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

विश्व ओलंपिक दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय फेंसिंग प्रतियोगिता

राची, झारखण्ड | जून 26, 2024 ::

विश्व ओलंपिक दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय फेंसिंग प्रतियोगिता का आयोजन बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोराबादी परिसर स्थित फेंसिंग के प्रशिक्षण कक्षा में किया गया पांच आयु वर्ग के बालक एवं बालिका के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
पुरस्कार वितरण के अवसर पर अतिथि के रूप में उपस्थित अतिथियों भोलानाथ सिंह, विनोद सिंह, शिवेंद्र दुबे अर्चित आनंद एवं चंचल भट्टाचार्य ने पुरस्कार प्रदान कर प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया
कार्यक्रम का संचालन रामाशीष सिंह ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष कर्मवीर उरांव ने किया प्रतियोगिता के सफल संचालन में अभिजीत तिर्की संजय खलखो रितेश कुमार रोहन उरांव जीतू कुमार एवं धर्मेंद्र उरांव की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रहा

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक विजेता मास्टर सक्षम यादव को 11000 रुपए एवं कांस्य पदक विजेता सुश्री शिक्षा उरांव को ₹5000 देखकर अध्यक्ष अर्चित आनंद ने पुरस्कृत किया

Leave a Reply