Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

बापू वाटिका में झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक दिवसीय सांकेतिक उपवास

राची, झारखण्ड | फरवरी | 15, 2024 ::

हेमंत सोरेन पर षड्यंत्रपूर्ण कार्रवाई के विरोध में बापू वाटिका में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एक दिवसीय सांकेतिक उपवास का आयोजन किया

ज्ञात हो की ईडी ऑफिस में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को प्रताड़ित और उनके साथ अमानवीय व्यवहार के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा 15 जनवरी को सभी जिलों के कार्यकर्त्ता उपवास की घोषणा की गई थी।

जेएमएम केंद्रीय समिति द्वारा घोषित कार्यक्रम के तहत रांची के मोराबादी मैदान स्थित बापू वाटिका के समक्ष एक दिवसीय उपवास झारखंडी योद्धा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समर्थन में
केन्द्र सरकार के द्वारा षडयंत्र पूर्वक कार्रवाई के विरोध में उपवास किया गया।

जेएमएम जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा कि राजनीतिक विद्वेष के कारण उनकी गिरफ्तारी की गई है। केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ईडी के द्वारा लगातार उन्हें तंग करने का प्रयास कर रही है हम इसका विरोध करते हैं ।

इस मौके पर ए एस बटर सिंह देओल, अश्वनी, तारकेश्वर महतो अफरोज आलम, मुश्ताक आलम, अंतू तिर्की, पप्पू गद्दी, लाडले खान, समनूर मंसूरी निवर्तमान पार्षद पप्पू गद्दी, अमन खान, परवेज अख्तर, नौशाद आलम , राहुल तिर्की, सलीम तिर्की, फिरोज अंसारी समेत सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply