Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

 एक दिवसीय रांची जिला मलखंब प्रतियोगिता सह सम्मान समारोह सम्पन्न

रांची, झारखण्ड  | जनवरी  | 30, 2022 ::  रांची जिला मलखंब एसोसिएशन के तत्वावधान में एक दिवसीय प्रतियोगिता सह सम्मान समारोह मेंहदी बागान प्रांगण, हटिया में रंगारंग कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन रांची जिला मलखंब संघ एवं झारखंड राज्य मलखंब संघ के प्रशिक्षक इस्तियाक अंसारी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड राज्य मलखंब संघ के महासचिव अजय झा, विशिष्ट अतिथि राज्य मलखंब संघ के उपाध्यक्ष अखिलेश्वर उपाध्याय , जिला सचिव आशुतोष द्विवेदी, अवधेश ठाकुर ,संतोष प्रसाद ने संयुक्त रूप से पोल ,रोप, हैंगिंग मलखंब का पूजा अर्चना एवं नारियल फोड़कर किया गया। जबकि आगंतुकों का स्वागत आयोजन सचिव इस्तियाक अंसारी एवं प्रतियोगिता के संयोजक रानी कुमारी ने किया। जबकि प्रतियोगिता का संचालन वरिष्ठ राष्ट्रीय खिलाड़ी विवेक कुमार एवं मंच संचालन संतोष बीएड कालेज के शारीरिक शिक्षा प्राध्यापक अनुज कुमार ने किया। उद्घाटन समारोह के अवसर पर पूजा हेम्बर्म ,जीतन कच्छप , मनीषा कुमारी, रोशनी कुमारी ने स्वागत नृत्य कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड राज्य सहकारिता विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सह खेलप्रेमी बब्लू शुक्ला , समाजसेवी अमरेन्द्र द्विवेदी , खेलप्रेमी अरविन्द आनन्द ने सभी विजेताओं को पदक एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर शुभम चौधरी, आरिफ खान एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। अन्त में धन्यवाद ज्ञापन रांची जिला मलखंब एसोसिएशन के महासचिव आशुतोष द्विवेदी ने किया। पूरे प्रतियोगिता में सरिता कुमारी, पिंकी कुमारी, संजय कुमार, सुभाष गांगुली, किरण कुमारी , पार्वती कुमारी ने निर्णायक की अहम भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए सीनियर वर्ग में जीतेश कुमार, रवि कुमार , रश्मि कुमारी,अनुशिखा कुमारी, जुनियर वर्ग में शिवा कुमार,रिशिका कुमारी को प्रतीक चिह्न एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।
सीनियर बालक वर्ग:-
1. संजय कुमार 2. निखिल कुमार 3.सुभाष गांगुली
जुनियर बालक वर्ग:-
1.जीतेश कुमार 2.रवि कुमार 3. राकेश नायक
सब जुनियर बालक वर्ग:-
1.शनि कुमार 2. रोहण कुमार 3.राहुल कुमार
मिनी जुनियर बालक वर्ग:-
1.शिवा कुमार 2. अभिषेक उरांव 3.आयुश कुमार
सीनियर बालिका वर्ग:-
1.दिव्या कुमारी 2.खुशी कर्मकार 3.सिम्मी कुमारी
जुनियर बालिका वर्ग:-
1.अनुशिखा कुमारी 2.मनीता उरांव 3.रशिम कुमारी
सब जुनियर बालिका वर्ग:-
1.जीतन कच्छप 2.काबेरी कुमारी 3.आरुषि कुमारी
मिनी जुनियर बालिका वर्ग:-
1.रिया ठाकुर 2.रिशिका कुमारी 3. मिष्टी कुमारी
पिरामिड
————-
1. रांची जिला क्रीड़ा भारती मलखंब केन्द्र
2.बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय, सेक्टर-2, धुर्वा
3. मेंहदी बागान प्रांगण, हटिया

Leave a Reply