Latest News कैंपस झारखण्ड

जैप 1 के समर कैंप में पांचवे दिन बच्चों ने सिखा थ्री डी मास्क बनाना  

राँची, झारखण्ड । जून | 02, 2017 :: झारखण्ड सशत्र पुलिस – 1 मेंस एसोसिएशन के द्वारा जवानों के बच्चों के लिए जैप १ स्थीत टिकू हॉल में आयोजित समर कैंप के पांचवे दिन आज बच्चों ने की जम के मस्ती और सिखा कलात्मक चीजें बनाना | कैंप में बच्चों को कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स के द्वरा सृजनात्मक क्षमता के विकास हेतु कलात्मक चीज़े बनाना सिखाई जा रही है | इस कैंप में जैप 1 के जवानों के 3 वर्ष से 14 वर्ष के 160 बच्चे भाग ले रहे हैं | एक हफ्ते तक चलने वाले कैंप में बच्चे बिभिन्न कलाकृतियों का निर्माण करना सीखेंगे | तीन वर्गों में विभाजित शिविर में आज बच्चों ने कलाकृति के निदेशक एवं चित्रकार धनंजय कुमार के द्वारा आज थ्री डी मास्क मेकिंग की कला सिखाई गयी | बच्चों ने पेपर प्लेट और चार्ट पेपर के इस्तेमाल कर तरह तरह के मास्क बनाना सिखा  | आज बच्चों को ट्राइबल मास्क, एनिमल मास्क, एक्वा मास्क, फिश मास्क आदि बनाने का प्रसिक्षण दिया गया | इसके अलावा सभी बच्चों के लिए मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहाँ बच्चों ने जम कर मस्ती की | इस अवसर पर धनंजय कुमार के ने कहा की आजकल बच्चे मोबाइल और टीवी देख कर ही छुट्टियाँ बिता देते इससे उनमे सृजनात्मक विकास नहीं हो पाता है , अभिवावकों को चाहिये की वो अपने बच्चों को छुट्टियों में किसी भी तरह के सृजनात्मक कार्य करने को प्रेरित करें | ऐसा करने से बच्चे कुछ ना कुछ नया करना सीखेंगे | अक्सर देखा गया है की जो बच्चे सृजनात्मक होते हैं उनका कंसंट्रेशन (ध्यान) किसी भी कार्य में अच्छे से लगता है |
झारखण्ड सशत्र पुलिस – 1 मेंस एसोसिएशन सचिव रितेश प्रधान ने कहा की शनिवार के दिन बच्चों को ओरमांझी जैविक उद्यान भ्रमण के लिए ले जाया जायेगा जहाँ बच्चों को जीव जंतु और प्रकृति के बिभित्ताओं से अवगत कराया जायेगा  | शिविर के अंतिम दिन रविवार को बच्चों की बनाई गयी कृतियों को प्रदर्शित किया जायेगा एवं बच्चों को पुरस्कृत व् किया जायेगा |

इस कार्यक्रम को सफल बनाने जैप 1 के रितेश प्रधान, बबलू प्रधान के अलावा कलाकृति संस्था की कला शिक्षिका रूबी, आरती, कोमल, शुभम, तन्वी शिखा एवं  सना, रुपाली एवं शेफाली आदि छात्राओं का योगदान रहा |
कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स डोरंडा कन्या पाठशाला में विगत 16 वर्षों से प्रतेक से विभिन्न वर्गों के छात्र छात्राओं को चित्रकला की शिक्षा प्रदान करती है | कोई भी इच्छुक छात्र छात्राएं किसी भी समय संस्था में दाखिला ले सकते हैं | यह जानकारी  कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स के निदेशक एवं कला शिक्षक धनंजय कुमार ने दी |

Leave a Reply