Breaking News Latest News झारखण्ड बिज़नेस

जेसीआई राँची के पूर्व अध्यक्षों ने मिल कर किया, एक्सपो उत्सव का ऑफिस ओपनिंग

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 28, 2022 ::  जेसीआई राँची ने अपने 25वे एक्सपो उत्सव का ऑफिस ओपनिंग अपने कार्यालय में किया। कार्यालय लाइन टैंक रोड में कॉमर्स टावर में स्तिथ है। ऑफिस ओपनिंग संस्था के पूर्व अध्यक्षों ने मिल कर किया। एक्सपो उत्सव का सभी को इंतजार है और इसे लेके संस्था के सदस्यों ने भी कमर कस लिया है। सभी ने अपना पूर्ण सहयोग दिया है और ऑफिस ओपनिंग को सफल बनाया।

इस बार एक्सपो में 300 से अधिक स्टॉल धारक आ रहे है जो के देश विदेश के विभिन्न जगह से आएंगे।इसके अतिरिक्त 200 से अधिक स्टॉल की बुकिंग भी हो गई है। एक्सपो इस वर्ष मोराबादी मैदान में 24 नवंबर से 28 नवंबर को आयोजित किया जाना है।

अध्यक्ष सौरव साह के नेतृत्व में टीम एक्सपो जिसके चीफ कोऑर्डिनेटर अभिषेक केडिया है ने बताया कि ऑफिस में अब एक्सपो को लेके रोज मीटिंग होगी , लेआउट पे चर्चा होगी और आगे कार्य कैसे करना है , टीम को उनके कार्य से अवगत कराया जाएगा। इस कार्यक्रम का संचालन उदित तुलस्यान द्वारा सफलता पूर्वक किया गया। मौके पे अनूप अग्रवाल, नारायण मुरारका, विजय पटेल, दीपक अग्रवाल, अरविंद राजगढ़िया, प्रतीक जैन, विनय मंत्री, अभिषेक जैन,तरुण अग्रवाल,सनी केडिया,राहुल टाइब्रेवाल आदि सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply