Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

श्री श्याम प्रभु को अंकुट का भोग अर्पित

राची, झारखण्ड  | नवम्बर |  02, 2024 ::

श्री श्याम मण्डल , रांची द्वारा अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में खाटू नरेश श्याम बाबा को कार्तिक माह के पावन अवसर पर श्री श्याम प्रभु को अंकुट का भोग अर्पित किया गया ।
आज के भोग के मुख्य यजमान निर्मल मोदी अपने पूरे परिवार के साथ श्याम बाबा को अंकुट का भोग अर्पित किए ।
सर्व प्रथम मण्डल के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बागला , मंत्री धीरज बंका एवं मोदी परिवार द्वारा गणेश पूजन कर मन्दिर में विराजे वीर बजरंगबली एवं शिव परिवार का भी पूजन कर विभिन्न प्रकार के फल एवं मिष्ठान अर्पित कर श्री श्याम प्रभु को अंकुट का भोग अर्पित किया । इस अवसर पर पूरा मन्दिर परिसर हारे के सहारे की जय – लखदातार की जय जयकारों के गूंज उठा ।
अंकुट का भोग लेने के लिए भक्तगण कतारबद्ध होकर प्राप्त कर रहे थे साथ ही श्री श्याम मण्डल के कार्यकर्ता आए हुए भक्तजनों को ठंडा शुद्ध पिय जल का वितरण कर रहे थे तथा उनके चरण पादुका को रखने की उत्तम व्यवस्था बना हुआ था । आज के अंकुट का भोग श्री श्याम मन्दिर में ही निर्मित किया गया तथा 500 से ज्यादा भक्तजनों प्रसाद प्राप्त किया ।
आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विकाश पाड़िया, प्रमोद बगड़िया , बिनोद सारस्वत , अजय साबू , विवेक ढांढनीयां, प्रियांश पोद्दार , बालकिशन परसरामपुरिया , नितेश केजरीवाल , राजेश सारस्वत।,।नितेश लखोटिया का सहयोग रहा ।

 

Leave a Reply