Breaking News Latest News सिनेमा

उड़िया फ़िल्म अभिनेता नविन करेंगे भोजपुरी फ़िल्में : नए साल में होगी रिलीज

जमशेदपुर/भुवनेश्वर |  अक्टूबर   | 30, 2020 :: उड़िया फ़िल्म इंडस्ट्री के उभरते हुए चर्चित फ़िल्म अभिनेता नविन अब भोजपुरी फ़िल्में भी करेंगे।कई म्यूजिक वीडियो और फ़िल्में उड़िया भाषा में करने के बाद इन्होंने भोजपुरी फिल्में करने का मन बनाया हैं।नविन मूल रूप से जमशेदपुर झारखण्ड के रहने वालें हैं।लेकिन,ओडिशा में भी इनका रहना होता हैं।नविन बताते हैं कि उन्हें छः भाषाओ का ज्ञान हैं और वे अलग अलग भाषाओ में फ़िल्में करेंगे।वैसे उनकी मातृभाषा हिंदी हैं,पर एक अभिनेता के रूप खरा उतरने के लिए इन्होंने इतने भाषा का ज्ञान रखा हैं।इन्होंने अभी तक अपने फ़िल्मी करियर में दो भोजपुरी फिल्में छोटे किरदार में कर चुकें हैं।जबकि,उड़िया फिल्मों में मुख्य किरदार किये हैं।इसके अलावे काफी उड़िया गानें भी इन्होंने किया हैं।नए साल में इनकी भोजपुरी फिल्में पर्दे पर नजर आएगी।ऐसी इनकी योजना हैं और कई उड़िया फिल्में इसी साल रिलीज होने की सम्भावना हैं।इन्हें उड़िया फिल्मों में शुरुआत करने के लिए बेस्ट डेब्यू एक्टर का पुरस्कार भी मिल चूका हैं।भोजपुरी फिल्में करने को लेकर इन्होंने कहा कि भोजपुरी फिल्मों की लोकप्रियता आज विश्व स्तर पर हैं और भोजपुरी फिल्मों का स्तर भी अब बदल रहा हैं।ऐसे में भोजपुरी फिल्में करने का इन्होंने निर्णय किया हैं।हालाँकि,आने वाली भोजपुरी फिल्मों की योजना को लेकर कुछ भी नहीं कहा।पर इतना जरूर कहा कि लोकप्रिय अभिनेताओं के साथ वे फ़िल्म करने वालें हैं,जिसका अपडेट बहुत जल्द दर्शकों को मीडिया के माध्यम से मिलेगा।

Leave a Reply