कांके, राची,झारखण्ड | फरवरी | 12, 2023 :: झारखंड के जवलंत सवालों को लेकर आमया संगठन की बैठक कांके मिल्लत काॅलोनी में केन्द्रीय उपाध्यक्ष मो फुरकान की अध्यक्षता में हुई, बैठक का संचालन केन्द्रीय संगठन प्रभारी जियाउद्दीन अंसारी ने किया।
मुख्य अतिथि आमया संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष एस अली ने कहा कि महागठबंधन सरकार अपने कियें वादों को पूरा करने में विफल रही है।
राज्य में ना तो नियोजन नीति बना और ना ही स्थानीय नीति बन पाया।
23 वर्षों में भी 4401 उर्दू शिक्षक के पद नही भरा जा सका आज भी 3700 पद खाली है जिसे इंटर एवं स्नातक प्रशिक्षित से भरा जाना चाहिए।
उन्होंने ने कहा कि झारखंड के मुसलमानों को संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखा गया 3 वर्ष गुजरने के बाद भी बोर्ड निगम आयोग कमिटी का गठ़न नही किया गया।
विभिन्न प्रकार के हुए घटनाओं में पीड़ित परिवार न्याय के लिए ठोकरें खा रहे है। माॅबलींचिग पर अबतक कानून नही बनीं, दो वर्षों से मदरसा आलिम फाजिल की परीक्षा नही हुई।
शिक्षा मंत्री के आदेश पर 544 उर्दू स्कूलों को समान्य विधालय बनाकर शुक्रवार की छुट्टी समाप्त कर दी गई।
सरकार ने मेनीफेसटो में जो वादा उसे निभाने में अबतक नकाम रही है।
बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि सरकार के गलत निर्णय और उपेक्षा को आम लोगों को बताया जाएगा और तीसरे राजनीतिक विकल्प पर जल्द निर्णय ली जाएगी।
बैठक में मुख्य रूप से सेंट्रल अंजुमन इस्लामिया कांके के सदर अब्दुल रहमान, आमया के जिला संगठन प्रभारी जावेद अंसारी, राजा मेहंदी, आसिफ समीर, सरफराज सामी,
मो0 आसिफ, अख्तर रजा, हिफजूल रहमान, तबरेज अंसारी, इमरान जिलानी, अहमद रजा, सद्दाम अंसारी, मो0 तौसीफ, साहिल आलम आदि उपस्थित थे।




