Breaking News Latest News झारखण्ड बिज़नेस

चैंबर के सत्र 2022.23 के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का गठन :: किशोर मंत्री अध्यक्ष, डॉ. अभिषेक रामाधीन महासचिव

 

राची, झारखण्ड  | सितंबर  | 14, 2022 ::

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज के सत्र 2022.23 के नव निर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की बैठक आज चैंबर भवन में चुनाव पदाधिकारी ललित केडिया एवं पवन शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। चुनाव पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्यों को बधाई दी और वर्षभर राज्य के स्टेकहोल्डर्स के कार्यों के साथ ही राज्य हित में कार्यरत रहने को कहा।

बैठक के दौरान झारखण्ड चैंबर के इस कार्यकाल के पदाधिकारियों का चयन किया गया। सभा में किशोर मंत्री को अध्यक्ष चयनित किया गया। इसी प्रकार डॉ0 अभिषेक रामाधीन को महासचिव, आदित्य मल्होत्रा और अमित शर्मा को उपाध्यक्ष, रोहित पोद्दार और शैलेष अग्रवाल को सह सचिव तथा सुनिल केडिया को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष चयनित किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष किशोर मंत्री ने चैंबर चुनाव के दौरान राज्य के व्यापार और उद्योग जगत की ओर से प्राप्त सभी सदस्यों के सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। यह भी कहा कि चुनाव साकारात्मक वातावरण में संपन्न कराने में चुनाव अधिकारियों और चुनाव में खडे सभी उम्मीदवारों ने अपेक्षित सहयोग किया इससे राज्यवासियों के बीच अच्छा संदेश गया है। साथ ही उन्होंने चैंबर को और अधिक मजबूती प्रदान कराने में सभी व्यापारियों और उद्यमियों से अपेक्षित सहयोग की अपील की। यह भी कहा कि राज्य के व्यापार और उद्योग जगत की समस्याओं के समधान हेतु मैं और हमारी पूरी कार्यकारिणी समिति 24 घंटे उपलब्ध है, व्यापारी निःसंकोच अपनी समस्याएं हमसे साझा करें। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि निवर्तमान अध्यक्ष धीरज तनेजा के कार्यकाल में चैंबर द्वारा किये गये सभी अधूरे कार्यों को पूर्ण करने में नई कार्यकारिणी समिति अपनी साकारात्मक भूमिका निभाएगी।

बैठक के उपरांत चुनाव पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष किशोर मंत्री को अध्यक्ष का पद्भार सौंपा। बैठक के दौरान चैंबर के पूर्व अध्यक्ष सह चुनाव पदाधिकारी ललित केडिया, पवन शर्मा, निवर्तमान अध्यक्ष धीरज तनेजा, नवनिर्वाचित अध्यक्ष किशोर मंत्री, कार्यकारिणी सदस्य आदित्य मल्होत्रा, रोहित पोद्दार, ज्योति कुमारी, परेश गट्टानी, अमित शर्मा, प्रवीण लोहिया, डॉ0 अभिषेक कुमार रामाधीन, राम बांगड, शैलेष अग्रवाल, राहुल मारू, राहुल साबू, अनिल अग्रवाल, नवजोत अलंग, विकास विजयवर्गीय, सुनिल केडिया, मनीष सर्राफ, सोनी मेहता, रोहित अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, अनिश बुधिया और नॉर्थ छोटानागपुर प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित साहू उपस्थित थे।

Leave a Reply