Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

हॉकी झारखंड की नई कार्यकारिणी : भोला नाथ सिंह, तीसरी बार चुने गए अध्यक्ष

रांची, झारखण्ड  | मई  | 28, 2022 ::

हॉकी झारखंड का हुआ ,9th वार्षिक आम सभा एवं 2022 से 26 के लिए हॉकी झारखंड के कार्यकारिणी समिति का चुनाव

श्री भोला नाथ सिंह जी तीसरी बार चुने गए हॉकी झारखंड के अध्यक्ष
मनोज कोनबेगी और चंद्रीयानी मजूमदार =उपाध्यक्ष,
विजय शंकर सिंह= महासचिव,
माइकल लाल और बिगन सोय संयुक्त सचिव
असरिता लकड़ा कोषाध्यक्ष

हॉकी झारखंड के निर्वाचित हॉकी झारखंड समिति में तीन अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सामिल

हॉकी सिमडेगा को मिला 2021=22 का बेस्ट डिस्ट्रिक्ट यूनिट ऑफ़ हॉकी झारखड का अवार्ड

*बेस्ट कोच ऑफ हॉकी झारखंड 2021=22 का अवार्ड पुरुष वर्ग में मनोज प्रधान और महिला वर्ग में बिगन सोय को दिया गया

आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मरांग गोमके जयपाल सिंह हॉकी स्टेडियम मोराबादी रांची के सभागार में हॉकी झारखंड की नवी वार्षिक आमसभा एवम 2022 से 26 के लिए हॉकी झारखंड के कार्यकारिणी समिति का चुनाव किया गया, जिसमें हॉकी झारखंड के सभी 24 जिला के अध्यक्ष एवम सचिव उपस्थित रहे।
इस बैठक में रिटर्निग ऑफिसर सेवानिवृत प्रधान जिला न्यायधीश श्री जयप्रकाश सिंह जी, झारखंड सरकार के पर्यवेक्षक के रूप में जिला खेल पदाधिकारी रांची श्री उपवन बड़ा,झारखंड ओलंपिक संघ से पर्यवेक्षक में श्री शिवेंद्रू दुबे कोषाध्यक्ष झारखंड ओलंपिक संघ एवम हॉकी इंडिया से ऑब्जर्वर के रूप में श्री मति रंजीत गिल की उपस्थिति में संपन हुए।

हॉकी झारखंड के 05मई 2022 के नोटिस के आधार पर 14और 15मई 2022 को हुए नामांकन के बाद हॉकी झारखंड के सभी 10 पदों में सिर्फ एक एक सदस्यो ने ही अपना नामांकन किया परिणाम स्वरूप सभी कोई निर्विरोध निर्वाचित हुए।
श्री भोलानाथ सिंह लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए।
उपाध्यक्ष=
श्री मनोज कुमार प्रसाद(मनोज कोनबेगी)एवम श्री मति चंद्रयानी मजूमदार
महासचिव श्री विजय शंकर सिंह
संयुक्त सचिव.= श्री माइकल लाल और श्रीमती बिगन सोय
कोषाध्यक्ष =श्री मति असरिता लकड़ा
कार्यकारिणी समिति= श्री दसरथ महतो, श्री संजय सिंह और सुश्री तारिणी कुमारी।

हॉकी झारखंड के कार्यकारिणी समिति की घोषणा के उपरांत अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने चार चार विशेष आमंत्रित उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव नामित किए।
एशोषियट उपाध्यक्ष= श्री अशोक भगत,श्री अरविंद कुमार तूफानी,श्री धर्मेद्र सिंह और अरविंद सिंह,
एशोषियट संयुक्त सचिव=वीर सिंह मुंडा,विजय प्रताप सनातन,सुरजीत झा और संतोष कुमार गुप्ता।

वार्षिक आमसभा में पिछले 01मई 2022को हुए प्रथम स्पेशल जेनरल बॉडी के मीटिंग में हुए निर्णय को पारित किया गया, पश्चात अध्यक्ष महोदय ने वार्षिक प्रोग्रेस रिपोर्ट को बतलाए,और आने वाले दिनों के कार्ययोजनाओं पर चर्चा किए।
महासचिव विजय शंकर सिंह जी वार्षिक रिपोर्ट पेश करते हुए बतलाए की इस वर्ष हमारे झारखंड की छः टीमों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं ने खेलते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई और चार टीमों ने पदक भी प्राप्त किया
खूंटी का एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम के निर्माण के पूरा होते हुए वहा राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजन करने का निर्णय लिया गया।
जबतक खुटी और रांची का एस्ट्रोटर्फ पूरा नही हो जाता है तब तक सभी राज्य स्तरीय सब जूनियर,जूनियर और सीनियर महिला पुरुष हॉकी प्रतियोगिता सिमडेगा और जमेशदपुर में कराने का निर्णय हुआ।

हॉकी सिमडेगा को बेस्ट डिस्ट्रिक यूनिट ऑफ़ हॉकी झारखंड 2021=22 का अवार्ड हॉकी सिमडेगा को चुना गया ,जिसके लिए हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी को मोमेंटो देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

2021=22के बेस्ट कोच ऑफ हॉकी झारखंड के लिए चयनित पुरुष वर्ग में श्री मनोज प्रधान और महिला वर्ग में श्री मति बिगन सोय को शॉल ओढ़ाकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

हॉकी झारखंड के सीईओ के रूप श्री रजनीस कुमार चयनित किए गए तथा हॉकी झारखंड पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री शशिकांत प्रसाद को हॉकी झारखंड का कार्यकारिणी निदेशक बनाया गया।

इसके अलावा बैठक में हॉकी के विकास के लिए कई निर्णय लिए गए।
हॉकी झारखंड अध्यक्ष भोलानाथ सिंह जी ने रिटर्निग अफसर सहित हॉकी इंडिया,झारखंड सरकार और झारखंड ओलंपिक से आए प्रत्वेक्षको को मोमेंटो देवर और शॉल ओढ़ाकर हॉकी झारखंड की ओर से सम्मनित किया गया।

रिटर्निग ऑफिसर सेवानिवृत्त मुख्य जिला न्यायाधीश श्री जयप्रकाश सिंह जी ने नवनिर्वाचित हॉकी झारखंड के कार्यकारिणी समिति की घोषणा करते हुए सभी लोगों को शुभकामनाएं दिया और बोले की हॉकी झारखंड लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है आप लोग और इसी ऊर्जा से कार्य करें तो झारखंड आसमान को छुएगा।

झारखंड ओलंपिक संघ से आए पर्यवेक्षक श्री शुवेद्र दुबे ने नवनिर्वाचित हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हैं वह कहां किस पिछले वर्षों से मैं देख रहा हूं की झारखंड की हॉकी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है और अखबारों में पूरा हो कि मैं हो गया है मेरी शुभकामना है यही है और ऊर्जा के साथ कार्य होता रहे।

हॉकी इंडिया से आए श्री मति रंजीत गिल मैडम जी ने भी सभी को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा की हॉकी झारखंड का हॉकी इंडिया में एक अलग ही पहचान है यहां के हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों की कार्यशैली, खिलाड़ियों की प्रतिभा सभी मामले में हॉकी झारखंड अन्य प्रदेशों से काफी आगे है यही कारण है की हॉकी झारखंड को कई बार हॉकी इंडिया के द्वारा बेस्ट स्टेट यूनिट ऑफ हॉकी इंडिया का अवार्ड भी दिया जा चुका है। मैं पूर्व में भी झारखंड आई हूं और अभी भी आई हूं यहा की कार्यशैली में काफी बदलाव आया है यह देश की हॉकी के लिए बहुत ही उज्जवल है।
अंत में हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह जी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा की हॉकी झारखंड के निर्वाचित कार्यकारिणी समिति के अलावे भी हॉकी झारखंड के अध्यक्ष के पास 7 विशेष आमंत्रित उपाध्यक्ष एवं 07विशेष आमंत्रित संयुक्त सचिव बनाने का अधिकार है जिसमें जो जिला के पदाधिकारी अच्छे कार्य कर रहे हैं और जो जिला में हॉकी अच्छा है वहां के लोगों को भी इसके बनाया गया है आगे बाकी पदों पर भी उसी जिला को प्राथमिकता दी जाएगी जिस जिला के अधिकारी अच्छा कार्य करेंगे।

Leave a Reply