ncc
Latest News झारखण्ड राष्ट्रीय

एन.सी.सी. प्रशिक्षण शिविर (सी.ए.टी.सी.- 5 एवं टी.एस. सी लांच कैंप ) 11 जुलाई 2017 तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में

ncc

रांची, झारखण्ड । जुलाई | 03, 2017 :: 3 झारखण्ड बटालियन एन. सी.सी. द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सी.ए. टी.सी- 5 एवं टी.एस. सी. लांच ) का आयोजन बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में किया गया है |यह शिविर 2 जुलाई 2017 से 11 जुलाई 2017 तक चलेगा |इस शिविर में थल सेना कैंप के अलग अलग कार्यकलाप में चयनित कैडेटों को एन.सी.सी. रांची ग्रुप की ओर से बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रशिषण प्रदान की जा रही है | इसके अलावा शिविर में ड्रिल ,शारीरिक एवं खेल की विशेष प्रषिक्षण प्रदान की जा रही है |

आज दिनांक 03 जुलाई 2017 को करियर कॉउंसेलोर विकाश ने कैडेटों को करियर सम्बंधित जानकारी साझा की | करियर कॉउंसेलोर ने नेपोलियन बोनापार्ट के नेतृत्व का उदारण प्रस्तुत किया | कैडेटों को अपने जीवन में सही लक्ष्य का निर्धारण करने एवं उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उचित सुझाव प्रस्तुत किया |कैडेटों को यातायात सुरक्षा सम्बंधित जानकारी देने के लिए ट्रैफिक एस.पी. प्रषिक्षण शिविर का मुआयना किया |ट्रैफिक एस. पी. ने सड़क दुर्घटना को कम करने एवं उसके कारणों पर कैडेटों से चर्चा की |इस शिविर का संचालन कैंप कमान्डेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अनिल कुमार एस. है |

Leave a Reply