NCC
Latest News झारखण्ड

एन.सी.सी. प्राशिक्षण शिविर सी.ए.टी.सी. – 1 : कैडेटों द्वारा सफाई अभियान

NCC

राँची, झारखण्ड । मई | 27, 2017 :: 3 झारखण्ड बटालियन एन. सी.सी. द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्राशिक्षण शिविर -1 20 मई 17 से 29 मई 17 तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी में चलाया जा रहा है | जिसमे प्रतिदिन भिन्न भिन्न कार्यकलाप कार्रवाई जा रही है , आज दिनांक 27 मई 17 की सुबह शारीरिक प्राशिक्षण से हुई | इसके बाद कैडेटों ने अनेक प्रतियोगिता में भाग लिया जैसे की टेन्ट पिचिंग , जजिंग डिस्टेंस , ऑब्स्ट्रैकल कोर्स , फायरिंग करवाया गया |जिसमे कैडेटों ने बहुत उत्साहित होकर भाग लिया | प्रतियोगिता में फर्स्ट और सेकंड आने वाले कैडेटों को मैडल देकर 29 मई को सम्मानित किया जायेगा , इस शिविर में आज एन.सी.सी कैडेटों द्वारा महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य , सफाई अभियान चलाया गया |लोगो को अपने आसपास सफाई रखन को कहा गया |जिससे हमारा रांची स्वच्छ और सुन्दर दिखे , स्वच्छता अभियान से लोगो को अपने आसपास गन्दगी न फ़ैलाने का सन्देश दिया गया |सेल्फ डिफेंस के गुण प्रतिदिन सिखाये जा रहे है | कल 28 मई 17 को दिन की शुरुआत पूर्वाह्न 05:30 बजे 500 एन.सी.सी कैडेटों को योगाभ्यास का प्राशिक्षण किया गया , योग प्रशिक्षण देने के लिए आर. टी. सी. कॉलेज के प्रिंसिपल पारस नाथ महतो उपस्थित रहेंगे | इस शिविर के संचालक लेफ्टिनेंट कर्नल अनिल कुमार ऐस. , होनेरी लेफ्टिनेंट राजेश कुमार , सुबेदार मेजर लखबीर सिंह , सूबेदार देवनंदन सिंह , सूबेदार ब्रह्मेश्वर , मेजर जे. एस. नाग , कैप्टेन रणजीत कुमार सिंह , कैप्टेन , विजय कुमार , लेफ्टिनेंट तेजेश्वर , बी.अच्.ऍम. संत बहादुर मगर , सी.अच्,.ऍम. रतन बहादुर ,हवालदार सूर्य , हवालदार नवीन आदि पूर्णकालिक प्रशिक्षक है |

Leave a Reply