Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि मे नवरात्रि महोत्सव

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर   07, 2024 ::

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नवा टोली पीठो रिया शाखा के तत्वावधान में नवरात्रि महोत्सव के तहत राजयोगिनी बी के राजमती की उपस्थिति में सोमवार को नवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
ब्रह्माकुमारी बी के राजमती ने विस्तार से अपने 40 वर्ष के अनुभव से लोगों को लाभान्वित किए उन्होंने कहा कि वास्तव में दु मां दुर्गा हम सभी के जीवन के श्रेष्ठतम स्थिति का प्रतीक है यदि हम सब अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लें तो स्वत: ही बुराइयों का अर्थात महिषासुर का खात्मा हो जाएगा वास्तव में महिषासुर बुराई एवं अज्ञानता का प्रतीक है मां दुर्गा निर्भयता एव श्रेष्ठता का प्रतीक है।

वर्तमान समय सर्व शक्ति मान परमात्मा अवतार लेकर अपनी सर्व शक्तियां बह्मकुमारी बहनों के माध्यम से अपनी सर्व शक्तियों को संचार कर रहे हैं।

उसके बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अवसर लीला देवी,रेखा देवी , उर्मिला देवी, कविता देवी, स्नेहा देवी, सीता कुमारी,सोनल कुमारी आदि कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply