Breaking News Latest News झारखण्ड

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा रांची ने मनाई महात्मा ज्योति बा फुले की 198वी जयंती

राची, झारखण्ड | अप्रैल | 11, 2024 ::

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा रांची के प्रदेश कार्यालय में महात्मा ज्योति बा फुले महाराज की 198 वी जयंती मनाई गई।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की
श्री गुप्ता ने प्रदेश में महात्मा ज्योतिबा फुले की आदमकद प्रतिमा लगाने और विद्यालय महाविद्यालय में उनकी तस्वीर लगाने की मांग की।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की महात्मा ज्योति बा फुले महाराज ने महिला शिक्षा में बड़ा काम किया है। सबसे पहले अपनी पत्नी को पढ़ा कर 1848 ई में पहली बालिका शिक्षा विद्यालय खोलने का काम किया था।
फुले महाराज लेखक भी थे उनके द्वारा लिखित गुलामगिरी, किसान का कोड़ा पुस्तक काफी चर्चित हुआ था।
प्रदेश उपाध्यक्ष सूबेदार एसएन सिंह कुशवाहा, महासचिव अजय मेहता, रामावतार कश्यप, विनय चंद्रवंशी, अजय मंडल, उपेंद्र कुमार, जगदीश साहू, अनुज कुमार साहू उपस्थित थे।

Leave a Reply