रांची, झारखण्ड । मई | 03, 2018 :: रांची नागरिक समिति के सचिव एवं भाजपा कार्यकर्ता संदीप नागपाल ने मुख्यमंत्री रधुवर दास एवं पुर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को उनके जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी। नागपाल ने मुख्यमंत्री के कार्ययोजना की प्रसंशा करते हुए कहा की झारखंड राज्य में जो विकास की लहर दौड़ गई है इस का श्रेय केवल मुख्यमंत्री रधुवर दास को जाता है। नागपाल ने कहा की झारखंड सरकार लोगों को रोजगार से जोड़ने का पुर्ण जोर प्रयास कर रही है और आने वाले समय में मुख्यमंत्री रघुवर दास का संकल्प हर हाथ को काम,हर हाथ को पानी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के सफल आयोजन से पुर्ण होता नजर आ रहा है।
