Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके राष्ट्रीय लाइफस्टाइल

संस्कार भारती की राष्ट्रीय बैठक संपन्न :: वासुदेव कामथ राष्ट्रीय अध्यक्ष और मालिनी अवस्थी अ.भा. विधा संयोजिका बनी

अहमदाबाद, गुजरात | दिसम्बर  | 08, 2021 ::  कला संस्कृति और साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की राष्ट्रीय बैठक कर्णावती (अहमदाबाद, गुजरात) में संपन्न हुई। झारखंड प्रांत से संस्कार भारती के पदाधिकारियों में सरायकेला से डाॅ॰ गोपाल प्रसाद दूबे (पद्मश्री), राँची से डाॅ॰ सुशील कुमार अंकन, हजारीबाग से प्रो॰ संजय श्रीवास्तव, सी.ए. विकास वर्मा, बोकारो से डाॅ॰ संजय कुमार चैधरी, धनबाद से बिन्देश्वरी प्रसाद चैरसिया, एडवोकेट सरवनी सिन्हा और बिपिन सिन्हा ने इस अखिल भारतीय साधारण सभा में हिस्सा लिया।
झारखंड, बिहार, काशी, मेरठ, कर्नाटक, केरल, बंगाल, अरूणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, नासिक, विदर्भ, आन्ध्र प्रदेश, अवध, गोवा, तेलंगाना, दिल्ली, राजस्थान आदि क्षेत्रों से लगभग तीन सौ से अधिक पदधारियों ने इस बैठक में हिस्सा लिया और आगामी तीन वर्षों के लिए एक नई कार्यकारिणी गठित की।
अन्तर्राष्ट्रीय चित्रकार वासुदेव कामथ, मुबंई पुनः अखिल भारतीय संस्कार भारती के अध्यक्ष चुने गये। हेमलता एस. मोहन, दिल्ली तथा नितीश भारद्वाज गुजरात (महाभारत का कृष्ण) क्रमशः उपाध्यक्ष चुने गये। महामंत्री के रूप में राजस्थान के अश्विन दलवी तथा मुबंई क्षेत्र के अभिजीत गोखले का सह मंत्री के रूप में चयन हुआ और आगरा के सुभाष अग्रवाल कोषाध्यक्ष बनाये गये।
अन्तरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त लोक गायिका मालिनी अवस्थी अखिल भारतीय विधा संयोजिका बनाई गई। अलग अलग विधाओं में भी राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों का चयन विधा संयोजक के रूप में हुआ।
झारखंड बोकारो के डाॅ॰ संजय कुमार चैधरी को झारखंड-बिहार उत्तरपूर्व क्षेत्र का क्षेत्र प्रमुख बनाया गया। वहीं अशोक कुमार तिवारी को संस्कार भारती दिल्ली केन्द्रीय कार्यालय का प्रभार दिया गया।

Leave a Reply