राची, झारखण्ड | फरवरी | 24, 2025 ::
मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा अध्यक्ष* विनिता सिंघानिया के नेतृत्व में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन डॉक्टर लाल पैथोलेब, मेट्रो गली रातू रोड में किया गया।
इसमें ब्लड शुगर, थायराइड और भी तरह-तरह की जांच किए गए। इस शिविर से 10 से अधिक लोग लाभान्वित हुए। इस शिविर का आयोजन डॉक्टर लाल पैथोलॉजी के सौजन्य से हुआ।
इस शिविर के आयोजन हेतु स्वास्थ्य प्रभारी कोमल झुनझुनवाला, संयोजिका आशा सराफ ने बहुत ही अच्छे तरीके से तैयारी की थी।
इस कार्यक्रम में विनीता सिंघानिया, शुभा अग्रवाल,कोमल झुनझुनवाला, आशा सराफ और अन्य सदस्य मौजूद रहे।




