Breaking News Latest News झारखण्ड

बाबू वीर कुंवर सिंह विचार मंच के तत्वाधान में वीर कुंवर सिंह पार्क हरमू रांची में बैठक 

राची, झारखण्ड  | दिसम्बर  | 26, 2022 :: बाबू वीर कुंवर सिंह विचार मंच के तत्वाधान में वीर कुंवर सिंह पार्क हरमू रांची में आहूत बैठक मंच के सचिव श्री ललन सिंह की अध्यक्षता में हुई।
इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई जिसमें
१-वीर कुंवर सिंह पार्क की चारदीवारी पर पार्क के सौंदर्यकरण हेतु पार्क के चारों तरफ लगभग 90 वीर महापुरुषों का बैनर लगाने पर चर्चा हुई।
२-26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम के आयोजन पर विस्तृत चर्चा हुई।
३- 23 अप्रैल को वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव को विशाल एवं भव्य मनाने पर चर्चा हुई साथ ही पार्क में लगाए जा रहे हैं बाबू वीर कुंवर सिंह जी के घोड़े पर सवार प्रतिमा के अनावरण पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
४-साथ ही साथ इस विचार मंच में समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल हो इस पर जोर दिया गया।
इन सभी विचारों पर बैठक में शामिल सभी लोगों का सहमति प्रदान किया गया जिसमें मुख्य रुप से चंद्रशेखर सिंह सुरेंद्र सिंह रमेश सिंह श्याम किशोर सिंह मिंटू सिंह पुरुषोत्तम राठौर सर्वेश जी आदर्श सिंह दिलीप सिंह प्रमोद सिंह यस सिंह परमार मुकेश सिंह श्रीमती सुमन सिंह मंजू सिंह व अन्य वीरांगनाओं ने भी अपनी सहमति प्रदान की।

Leave a Reply